जादूगोड़ा : यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा के नए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसडीएन शर्मा बनाये गये है. उन्हें निवर्तमान सीएमओ एमके रजक ने प्रभार सौंपा. इधर अस्पताल के सबसे वरिष्ठ डॉक्टर रहे डॉ एसडीएन शर्मा को यूसिल की जादूगोड़ा अस्पताल का नया मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बनाए जाने को लेकर उन्हें डॉक्टरों, कंपनी अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों का बधाईयों का ताता लगा हुआ है. वे अक्टूबर 2027 में यूसिल से सेवानिवृत हो जायेगे जबकि पहली अप्रैल 1997 में उन्होंने यूसिल में योगदान दिए थे. यूसिल के नए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसडीएन शर्मा की अस्पताल के प्रभार लेने के बाद कई चुनौतियां मुंह बाए खड़ी है, जिसमे मुख्य रूप से 35 साल यूसिल में सेवा के बाद भू सेवानिवृत कर्मचारी अपने ही अस्पताल में उन्हें दवा नहीं मिलती व खरीदकर खानी पड़ती है जबकि कई यूसिलकर्मी जो जिन्दगी के अंतिम सफ़र में जिन्दगी गुजार रहे है कंपनी अस्पताल से दवाइयों के अभाव में जबरदस्त पीडा झेल रहे है. (नीचे भी पढे़ं)
इस पर यूसिल प्रबंधन खामोशी का चादर ओढ़े आनंद की अनुभूति कर रही है. आउट सोर्सिंग दवा आपूर्ति पूरी तरह असफल साबित हुई, जिसे ठीक करना डॉ शर्मा के लिए बड़ी चुनौती है. अस्पताल में गर्मी के मौसम में यूसिल के 70 साल बाद भी ओपीडी व वार्ड एसी की मांग अधूरी पड़ी हुई है. प्रसव समेत कई सुविधा बंद पड़ी हुई है. जिसे चालू करना उनकी लिए भी चुनौती से कम नहीं है. ग्रामीण चिकित्सा सेवा भी ओर तरह ठप है. बहरहाल देखना यह है कि यूसिल के नए सीएमडी कंचम आनंद राव यूसिल अस्पताल की बदहाली पर कुछ सुधार करते है या अन्य सीएमडी की तरह अपनी सेवा समाप्त कर वापस लौट जाते है, यह देखने वाली बात होगी.







