जमशेदपुर : झारखंड में वैन ह्यूसेन के सबसे बडे़ शोरूम का शनिवार को जमशेदपुर में उद्घाटन हुआ. जमशेदपुर के साकची आमबगान एरिया स्थित दिल्ली दरबार के ठीक सामने शुरू हुए वैन ह्यूसेन के इस शो रूम का केकेसी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा, मेटलडाइन के कार्मिक पदाधिकारी अनुज सहाय एवं शोरूम के संचालक शैलेंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर, दीप प्रज्वलित कर एवं केक कटिंग कर उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़े)

मौके पर शैलेश पांडेय ने कहा कि बड़े ब्रांड का जमशेदपुर में आना गर्व की बात है. झारखंड की आर्थिक राजधानी जमशेदपुर में शहरवासी अच्छे कपड़े के शौकीन हैं. शिवशंकर सिंह ने कहा कि इस तरह का शोरूम शहरवासियों का ध्यान आकर्षित करेगा. शोरूम के संचालक शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि वैन ह्यूसेन137 साल पुराना एवं विश्वसनीय ब्रांड है. यह उनके द्वारा संचालित 22वां शोरूम है एवं झारखंड का पहला. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कपड़े की विशेषताओं एवं अभी चल रहे डिस्काउंट के विषय में भी विस्तार से बताया. उद्घाटन समारोह में आदित्य बिरला के रोशन गुप्ता, केबुल यूनियन के महामंत्री यूके शर्मा, टीएन मिश्रा, समाजसेवी हर्ष पांडेय, रमेश यादव, महेंद्र पांडेय, नीरज सिंह, ऋषि मिश्रा के साथ ही शोरूम के कर्मचारी भी उपस्थित थे.




