जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा बाजार से हटाये गये सब्जी दुकानदारों को एक बार फिर से पोबीर मैदान से हटने का आदेश दे दिया गया है. इस आदेश के बाद सब्जी विक्रेताओं में गुस्सा है. इन लोगों का कहना है कि उनकी सब्जी दुकान को सिदगोड़ा पोबीर मैदान में कोरोना के वक्त लगायी गयी थी. उसके बाद से उक्त मैदान में ही सारे सब्जीवाले अपनी दुकान लगा रहे है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मी उनके पास आ रहे है और उनको हटाने को बोल रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
उनको नोटिस भी दिया जा रहा है. उनका कहना है कि वे लोग चांडिल, तुरियाबेड़ा समेत आसपास के इलाके से सब्जी बेचने के लिए यहां आते है और सालों से वहां वे लोग दुकान चला रहे है. लेकिन पिछले दस दिनों से टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों द्वारा उनको धमकाया जा रहा है और उनको हटने को कहा जा रहा है. यह अन्यायपूर्ण कार्रवाई है.








