जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन में वेज रिवीजन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसको लेकर अब गुटबाजी खुलकर सामने आ गया है. पहले तो टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी के करीबी कमेटी मेंबर श्याम सुंदर गोप ने एक वाट्सएप ग्रुप कमेटी मेंबरों को बनाया था. इस वाट्सएप ग्रुप में 160 सदस्य थे. लेकिन इसमें महामंत्री सतीश सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी और सहायक सचिव नितेश राज को छोड़कर वाटसएप ग्रुप बनाया गया था. इसका बदले में महामंत्री सतीश सिंह के करीबी कोक प्लांट के कमेटी मेंबर राजेश कुमार ने वाट्सएप ग्रुप बनाया है. (नीचे भी पढ़ें)

इस वाट्सएप ग्रुप में यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, राजीव चौधरी और सहायक चौधरी को नहीं शामिल किया गया है. इसके बाद से उस वाट्सएप ग्रुप में अब अध्यक्ष और वेज रिवीजन में हो रही देरी के खिलाफ माहौल बन चुका है. दूसरी ओर, पहले से एक ही वाट्सएप ग्रुप कमेटी मेंबरों का था, लेकिन अब तीसरा वाट्सएप ग्रुप बन गया है, जो बताता है कि किस तरह से राजनीति चरम पर है.







