5

जमशेदपुर : झारखंड की राजनीतिक तौर पर राजधानी तो रांची को कहा जाता है, लेकिन राजनीतिक रसूख के तौर पर जमशेदपुर काफी ऊपर है. जमशेदपुर में मुख्यमंत्री रघुवर दास रहते है. यहीं पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रहते है. राज्य के धाकड़ मंत्री कहे जाने वाले और बात-बात में सरकार को ही घेरने वाले मंत्री सरयू राय रहते है. लेकिन अफसोस है कि पांच दिनों से करीब तीन लाख की आबादी पानी के लिए तरस रही है. मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति का यह हाल है. यह क्षेत्र जमशेदपुर पश्चिमी के अधीन आता है, जहां से विधायक खुद मंत्री सरयू राय ही है, लेकिन हालात यह है कि सरकार की ओर से पानी का मोटर तक नहीं बनवाया जा रहा है. पांच दिनों से हर जगह हंगामा ही हो रहा है. जनता परेशान है. पांच दिनों पहले ही मोटर जल चुका है, लेकिन अब तक नहीं बनाया गया है. जनता पानी के लिए तड़प रही है. घर-घर लोग परेशान है, लेकिन उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. सिर्फ राजनीति ही हो रही है. इससे ज्यादा कुछ नहीं हो रहा है. सवाल यह है कि अगर मोटर खराब है तो बनायेगा कौन. सरकार जब मोमेंटम झारखंड पर अरबों रुपये खर्च कर दे रही है तो पानी के लिए स्टैंडबाइ मोटर या बिजली की व्यवस्था क्यों नहीं करती है. जनता पर जनता का ही पैसा खर्च करना है, लेकिन यह नहीं हो पा रहा है. हालात बद से बदतर है, जनता में घोर ऊबाल है.



