जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेमको लक्ष्मीनगर रामाधीनबगान वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निकट खाली मैदान को टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) द्वारा अनियमित ढंग से घेर कर किए जा रहे विस्तारीकरण के कार्य का भाजमो लक्ष्मीनगर मंडल ने विरोध किया. भाजमो नेताओं ने स्थल पर मौजूद टाटा स्टील यूआइएसएल के वरीय महाप्रबंधक धनंजय मिश्रा से इस संबंध में जानकारी ली. साथ ही इन सभी घटनाक्रमों की जानकारी जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को दी. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर शहर लौटने पर टाटा स्टील यूआइएसएल के अधिकारियों से इस संबंध में बात करने का भरोसा दिलाया. स्थल पर लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, नवीन कुमार, राजू सिंह, अर्जुन प्रसाद, अखिलेश यादव, संतोष यादव सहित अन्य बस्तीवासी उपस्थित थे. बस्ती के लोगों का कहना है कि वे लोग पानी ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए काफी समर्थन किया, लेकिन अब फिर से जगह को घेरा जा रहा है, जहां लोग खेलते थे. इस तरह के कार्यों का विरोध किया जायेगा.



