जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा में मानगो निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद मुमताज पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दुखद खबर सामने आई है. गंभीर रूप से घायल मोहम्मद मुमताज की इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह रांची के रिम्स अस्पताल में मौत हो गई. वही दो आरोपी गिरफ्तारी हो गई है. जानकारी के अनुसार रविवार 10 मई को भालूबासा इलाके में कई युवकों द्वारा मोहम्मद मुमताज के सिर पर भारी सामान और धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में तुरंत टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन स्थिति लगातार नाजुक बनी रहने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.(नीचे भी पढ़े)
इस मामले में घायल के छोटे भाई मोहम्मद फैयाज ने रोहित मुखी, राजू मुखी और उनके साथियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. फैयाज का कहना था कि मुमताज परिवार के इकलौते कमाने वाले थे और परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है. उनके पिता मोहम्मद बशीर ठेला चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं.वहीं जब इस मामले में सीतारामडेरा थाना प्रभारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि नामजद आरोपी रोहित मुखी और राजू मुखी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.







