
जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार प्रचंड धूप ने बाहर निकलना मुहाल कर रखा है. इसके साथ ही उमस से भी हाल बेहाल है. वही मंगलवार को सुबह से धूप छांव होती रही. सोमवार को ठीक इसी प्रकार उमस बरकरार रही. वही शाम होते ही अचानक तेज आंधी व वज्रपात के साथ बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 14 से 15 जून के बीच मानसून आने की संभवाना है. जमशेदपुर में मंगवार का तापमान 37.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मंगलवार को शाम होते ही आसमान में तेज गर्जन के साथ हवाएं चली.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल यानी बुधवार से तापमान में गिरावट हो सकती है. जानें अगले छह दिन का पूर्वानुमान.
तिथि —- अधिकतम — न्यूनतम
बुधवार — 35 — 25
गुरुवार — 33 — 24
शुक्रवार — 28 — 23
शनिवार — 29 — 23
रविवार — 30 — 24
सोमवार— 30 — 23





