जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविधालय के सिदगोड़ा कैम्पस के ऑडिटोरियम में बायोटेक विभाग की ओर से एक दिवसीय पर्ल कल्टिवेशन वर्कशॉप आयोजित किया गया. कुलपति डॉ अजिला गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम में रजिस्ट्रार राजेंद्र कुमार जायसवाल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ किश्वर आरा, विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ जावेद अहमद, सीवीसी डॉ अन्नपूर्णा झा, लाइबरेरी कोऑर्डिनेटर डॉ रिजवान परवीन, विषय विशेषज्ञ डॉ रीतेश कुमार शुक्ला एवं बायोटेक विभाग के शिक्षक डॉ विश्वराज लाल, डॉ कुमारी श्वेता उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
कुलपति डॉ गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य छात्राओं को अपने आगामी करियर में पर्ल कल्टिवेशन के जरिये एक लाभकारी व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना है. इससे बड़े पैमाने पर वित्तीय लाभ कमाया जा सकता है. हमारी यूनिवर्सिटी में पर्ल कल्चर का एक वर्षीय कोर्स भी चलता है. छात्राएं इस कोर्स को पूरा कर इस क्षेत्र में करियर बना सकती हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए बायोटेक विभाग के शिक्षकों एवं छात्राओं को बधाई दी. (नीचे भी पढ़ें)
वोकेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ अन्नपूर्णा झा ने पर्ल कल्चर की मार्केटिंग की जानकारी देते हुए बताया कि छात्राएं अपना स्टार्टअप कर काम करें तो मार्केटिंग में मदद मिलेगी. बायोटेक के शिक्षक डॉ विश्वराज लाल ने मंच संचालन किया, जबकि शिक्षका कुमारी श्वेता ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविधालय के सभी संकायों की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.



