रांची : रांची जिला कोर्ट में सहारा समूह के रांची जोनल मैनेजर संजीव कुमार ओर रांची टेरिटरी प्रमुख सह सहारा क्रेडिट कॉपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के निदेशक नीरज कुमार की अग्रिम जमानत लंबी बहस के बाद खारिज हो गई. विदित हो कि विश्व भारती जनसेवा संस्थान के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने रांची सीआइडी थाना में 400 करोड़ का क्रिमिनल केस सपना राय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सीमांतो राय, सुशांतो राय, नीरज कुमार पाल, संजीव कुमार ओर अन्य लोगों के खिलाफ किया है औरर इन्हें मुख्य अभियुक्त बनाया है. (नीचे भी पढ़े)
नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने झारखंड में करीब 40 हजार करोड़ रुपया, 1 करोड़ लोगों का सहारा इंडिया पर हड़पने का आरोप लगाया है, जिसमें सहारा इंडिया ने अभी तक 31 हजार करोड़ का डाटा सोसाइटियों का दिया है और कई कंपनियों का डाटा देने में आनाकानी कर रहा है. विदित हो कि इस केस की निगरानी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और डीजीपी अनुराग गुप्ता खुद कर रहे है. इस मामले में अब सहारा समूह के स्थानीय अधिकारियों की मुश्किलें खड़ी हो गयी है. इसको लेकर अब पुलिसिया कार्रवाई भी हो सकती है.



