जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की बीएड विभाग की प्राध्यापिका शांति मुक्ता बारला ने वाराणसी में 11 से 14 फरवरी तक आयोजित पांचवें नेशनल मास्टर गेम्स 2023 में तीन गोल्ड एवं 14 से 18 फरवरी तक कोलकाता में आयोजित 43वें राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में एक गोल्ड सहित दो मेडल जीत कर जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के साथ ही जमशेदपुर शहर का फी मान बढ़ाया है. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने प्राध्यापिका शांति मुक्ता बारला को स्पोर्ट्स से जुड़ी उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा है कि वे जब भी प्रतिभागी बन कर जाती हैं, गोल्ड मेडल के साथ दूसरे मेडल भी जीत कर लाती ही हैं, उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के लिए यह सम्मान की बात है कि ऐसी प्राध्यापिका हमारी यूनिवर्सिटी में हैं जो हमेशा हमारा गौरव बढ़ाती हैं. वहीं प्राध्यापिका बारला ने कहा कि कुलपति मैडम ने उनका बहुत सपोर्ट किया है और हमेशा हौसला बढ़ाते हुए ही उन्हें गेम खेलने के लिए भेजती हैं. इससे उन्हें भी अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है.




