जमशेदपुर : मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के बावनगोड़ा चौक पर गुरुवार दोपहर बाद एक युवक मोहम्मद शहजाद को कुछ लोगों ने उस्तरा मारकर घायल कर दिया. मोहम्मद शहजाद गंभीर रूप से जख्मी हुआ है. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायल मोहम्मद शहजाद के भाई मोहम्मद वारिस ने बताया कि उसके भाई मोहम्मद शहजाद को गुलरेज, शादाब, छोटू बच्चा और अडानी ने मारा है. मोहम्मद वारिस ने बताया कि उसका भाई शहजाद ऑटो चलाता है. वह बिरयानी लेने के लिए एक होटल के सामने रुका तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया और उस पर ऑटो से कटिंग कर भागने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी. यही नहीं, इसी बीच किसी ने उसे उस्तरा मार दिया, जिससे वह जख्मी हो गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.





