गालूडीह : सांसद विद्युतवरण महतो ने मंगलवार को महुलिया पंचायत अंतर्गत गालूडीह मुख्य बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल के तहत सांसद विद्युत वरण महतो ने घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया तथा मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की लोगों को जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो ने भाजपा की नीतियों एवं सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल रहे हैं. नौ साल में देश-प्रदेश बदल रहा है. मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है. जनसंपर्क अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा, भाजपा महामंत्री हाराधन सिंह, भाजपा नेता दिनेश साव, सुभाष सिंह, मोचीराम गिरि, विश्वजीत पंडा, तारापद महतो, अजय अग्रवाल, राजेश साह आदि शामिल थे.



