• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
रविवार, नवम्बर 29, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand adivasi proud : ग्लोबल ट्राइबल बिज़नेस फोरम 2025 : दुबई में आदिवासी विकास और सांस्कृतिक संरक्षण का भव्य आयोजन, आदिवासी समाज गौरवान्वित, देखिये – video

जुलाई 14, 2025
in खबर, जमशेदपुर न्यूज़, झारखंड न्यूज़, रांची न्यूज़
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : पिछले दिनों दुबई के प्रतिष्ठित अल हबटूर पैलेस में आयोजित ग्लोबल ट्राइबल बिज़नेस फोरम 2025 ने वैश्विक स्तर पर जनजातीय समुदायों के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया. इस ऐतिहासिक आयोजन में कई देशों से आए जनजातीय युवा, उद्यमी, नीति-निर्माता और सांस्कृतिक प्रतिनिधि एकत्रित हुए. इस फोरम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उनकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और सतत विकास के नए रास्ते तलाशना रहा. इस दिशा में यह आयोजन एक मील का पत्थर साबित हुआ. दुबई में आयोजित “द प्राइड ऑफ ट्राइब” इवेंट में मुख्य अतिथि माननीय लैला राहल ने आदिवासी महिलाओं का मनोबल बढ़ाया. यह आयोजन न केवल आदिवासी समुदाय के लिए बल्कि महिला सशक्तिकरण के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है. लैला राहल की उपस्थिति और उनके विचारों ने निश्चित रूप से आदिवासी महिलाओं को प्रेरित किया. इस अवसर पर उन जनजातीय व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान देकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है. लोंग सिंग तेरोन – करबी भाषा के संवर्धन और सामाजिक कार्यों में योगदान हेतु सम्मानित, सबिना तेरोम्पी – जनजातीय हस्तशिल्प, हथकरघा और पारंपरिक कला के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए सम्मानित, मालोटी क्रोपी – जनजातीय फैशन उद्योग में नवाचार और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित, मोनिराम रोंघन्ह – एक आदर्श किसान और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अद्वितीय योगदान हेतु सम्मान प्राप्त किया. कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि दुबई में बसे आदिवासी समुदाय के सदस्यों ने पारंपरिक पोशाकों और लोक-नृत्य के माध्यम से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का पारंपरिक अंदाज़ में स्वागत किया. इस सांस्कृतिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को जीवंत और भावनात्मक रूप से समृद्ध बना दिया. फोरम में जनजातीय समुदायों के लिए वैश्विक व्यापारिक साझेदारियों, नवाचार आधारित उद्यमों और सतत विकास की योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ. यह मंच जनजातीय युवाओं, महिला उद्यमियों और कारीगरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना. संस्थापक एवं मुख्य आयोजक कांती गाड़ी – जिन्होंने इस आयोजन की परिकल्पना कर उसे साकार किया।ग्लोबल ट्राइबल बिजनेस फॉर्म 2025 दुबई के कार्यक्रम की संचालक और द प्राइड ऑफ ट्राइब की फाउंडर कांति गाड़ी एक प्रतिभाशाली और बहुमुखी व्यक्तित्व हैं. वह न केवल एक सफल आयोजक हैं, बल्कि एक एयरलाइन में केबिन क्रू के रूप में भी कार्यरत हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सह-आयोजक डॉ. मून मुखर्जी – जिनका आयोजन को वैश्विक स्वरूप देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा. ग्लोबल ट्राइबल बिज़नेस फोरम 2025 ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जब संस्कृति और व्यापार का संतुलन सही दिशा में होता है, तो आदिवासी समुदाय भी वैश्विक मंचों पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं. यह आयोजन न केवल एक सम्मेलन था, बल्कि एक आंदोलन की शुरुआत थी – एक ऐसा आंदोलन जो आने वाले वर्षों में आदिवासी सशक्तिकरण को नए शिखर तक पहुंचाएगा. रांची की आदिवासी बेटी कांति गाड़ी द्वारा विदेश की धरती पर, खासकर दुबई जैसे वैश्विक मंच पर ग्लोबल ट्राइबल बिज़नेस फोरम 2025 जैसे भव्य और उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कराना पूरे आदिवासी समाज के लिए प्रेरणास्रोत और गर्व का विषय है. यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सशक्त संदेश है कि आदिवासी समाज अब सीमाओं को पार कर वैश्विक पहचान बना रहा है. कांति गाड़ी ने यह साबित कर दिया कि यदि संकल्प और दृष्टि हो, तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती. रांची की आदिवासी बेटी कांति गाड़ी ने सिद्ध कर दिया कि सपनों को उड़ान देने के लिए सीमाएं नहीं होतीं. दुबई में आयोजित ग्लोबल ट्राइबल बिज़नेस फोरम 2025 के सफल संचालन के ज़रिए उन्होंने न केवल आदिवासी समाज के लिए मिसाल दी. कांति गाड़ी की यह पहल एक मिसाल है , आदिवासी महिलाएं न केवल अपनी संस्कृति को संभाल सकती हैं, बल्कि वैश्विक मंचों पर नेतृत्व भी कर सकती हैं. कांति गाड़ी ने दुबई में रहने वाले झारखंड के आदिवासी भाई-बहनों का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने ग्लोबल ट्राइबल बिजनेस फॉर्म 2025 के कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. (नीचे भी पढ़े)

उनके पारंपरिक नृत्य ने न केवल कार्यक्रम को आकर्षक बनाया, बल्कि झारखंड की समृद्ध संस्कृति को भी प्रदर्शित किया. कांति गाड़ी की इस पहल ने निश्चित रूप से आदिवासी समुदाय के लिए गर्व का क्षण बनाया. ग्लोबल ट्राइबल बिजनेस फोरम 2025 के दौरान एक ऐतिहासिक क्षण उस समय देखने को मिला जब “द प्राइड ऑफ़ ट्राइब” की संस्थापक कांति गाड़ी ने दुबई की रॉयल फैमिली के सदस्य शेख अमर और शेख मोहम्मद अल कसीमी से विशेष भेंट की. इस अवसर पर झारखंड से आए आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में “जोहार” कहकर शाही मेहमानों का अभिवादन किया. आदिवासी परंपरा और संस्कृति से ओत-प्रोत इस अभिवादन ने वहाँ मौजूद सभी लोगों को भावविभोर कर दिया. रॉयल फैमिली के सदस्य इस आत्मीयता और सांस्कृतिक प्रस्तुति से अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए. यह मुलाकात केवल एक औपचारिक अभिवादन नहीं थी, बल्कि यह दो संस्कृतियों के बीच आपसी सम्मान, समझ और सौहार्द का प्रतीक बनकर उभरी. एक ओर जहां दुबई का शाही आतिथ्य था, वहीं दूसरी ओर भारत के जनजातीय समाज की गरिमा और आत्मीय परंपरा.
“दुबई से गूंजा ‘जोहार’: आदिवासी अस्मिता का वैश्विक मंच पर सम्मान”
ग्लोबल ट्राइबल बिज़नेस फोरम 2025 के भव्य आयोजन पर सामाजिक कार्यकर्ता और युवा आदिवासी नेता अनिल अमिताभ पन्ना ने गहरी सराहना व्यक्त की है. उन्होंने कहा “जब रांची की एक आदिवासी बेटी, कांति गाड़ी, दुबई जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर खड़ी होकर ‘जोहार’ कहती है — और वहां मौजूद हर व्यक्ति उसी गर्मजोशी से ‘जोहार’ के साथ उत्तर देता है — तो यह केवल एक अभिवादन नहीं होता, यह हमारी परंपरा की वैश्विक स्वीकृति बन जाती है.”अनिल पन्ना ने यह भी कहा कि यह आयोजन न केवल आदिवासी संस्कृति और पहचान की जीत है, बल्कि महिला नेतृत्व और सामाजिक चेतना का प्रतीक भी है. एक आदिवासी लड़की द्वारा इस स्तर पर आयोजन करना, हर युवा के लिए एक प्रेरणा है कि सीमाओं के बाहर भी हमारी संस्कृति की गरिमा और गूंज बनी रह सकती है. उन्होंने विशेष रूप से इस बात की सराहना की कि फोरम की शुरुआत और स्वागत आदिवासी रीति-रिवाजों, पारंपरिक पोशाकों और जोहार के साथ किया गया. यह पहल दिखाती है कि आधुनिकता और परंपरा साथ-साथ चल सकती हैं — और आदिवासी समाज वैश्विक विकास की दिशा में अपना योगदान बखूबी दे सकता है. लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने भी कांति गाड़ी द्वारा दुबई में आयोजित ग्लोबल ट्राइबल बिज़नेस फोरम 2025 को ऐतिहासिक करार दिया है. उन्होंने कहा कि “एक आदिवासी बेटी द्वारा विदेश की धरती पर इतना भव्य और उद्देश्यपूर्ण आयोजन करना पूरे झारखंड और आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है. यह न केवल सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि आदिवासी नेतृत्व की वैश्विक पहचान भी है.” सांसद श्री भगत ने आगे यह भी कहा कि इस आयोजन ने यह साबित कर दिया है कि आदिवासी समाज की सोच, नेतृत्व और कार्यक्षमता किसी भी मंच पर पीछे नहीं है. यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को एक नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेगा. ग्लोबल ट्राइबल बिजनेस फॉर्म 2025 के वॉलिंटियर्स आशीषसन बाखला, प्रीति बाला गाड़ी, लीर्बोन तरुंबी और आशीष गाड़ी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इनकी मेहनत और समर्पण ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. निश्चित रूप से यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण होगा और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा.

संबंधित खबरें

  • jharkhand establishment day : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा का समापन, मुख्यमंत्री ने लगभग 9 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली 1,650 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उदघाटन, विशिष्ट सेवाओं, वीरता और उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न सेवाओं के लोगों को किया गया सम्मानित28 नवम्बर 2026
  • jharkhand bjp chargesheet on cm hemant soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सात वर्षों के शासन का भाजपा ने जारी किया जनता का चार्जशीट, भाजपा ने कहा – थाना, विधायक आवास और जेल तक सुरक्षित नहीं, पुलिस कस्टडी में मौतें और पत्रकारों पर पुलिसिया दमन, राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई28 नवम्बर 2026
  • Jamshedpur rural hungama in public hearing on rakha copper mines : राखा कॉपर ताम्र खदान पर आयोजित जन सुनवाई में पूर्व कर्मचारियों का हंगामा, 1997 के वेतन समझौते के एरियर भुगतान पर उठाया सवाल, कर्मचारी पुत्रों को नौकरी में प्राथमिकता देने की रखी मांग28 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: जमशेदपुर समाचारझारखंड समाचाररांची समाचार
Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur rural dead body found : चाकुलिया के दांडिका गांव के खेत से सड़ा-गला शव बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी
खबर

Jamshedpur rural dead body found : चाकुलिया के दांडिका गांव के खेत से सड़ा-गला शव बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी

नवम्बर 29, 2026
Jamshedpur congress-परिसीमन बिल के जरिए झारखंड के साथ अन्याय करने की कोशिश कर रही है भाजपा सरकार : केशव महतो कमलेश, महिला आरक्षण के साथ ओबीसी आरक्षण और नई जनगणना के आधार पर हो परिसीमन : डॉ प्रदीप बलमुचू,परिसीमन के नाम पर झारखंड के आदिवासी और अनुसूचित जाति वर्ग के राजनीतिक अधिकारों से समझौता बर्दाश्त नहीं : बन्ना गुप्ता
कोल्हान न्यूज़

Jamshedpur bhojpuri folk singer gopal rai felicitated : पूरी दुनिया के दिलों में बस चुकी है भोजपुरी संस्कार व संस्कृति की गूंज : गोपाल राय, संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच ने लोकगायक गोपाल राय को किया सम्मानित

Next Post

jamshedpur sudi samaj : सौंडिक सूडी कल्याण परिषद का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, समाज के मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

Jharkhand jlkm : विमल लकड़ा के स्वास्थ्य स्थिति जानने अस्पताल पहुंचे विधायक जयराम महतो, देवेंद्रनाथ महतो बोले - स्वास्थ्य नासाज की खबर से खेल प्रेमियों में चिंता का माहौल

Jamshedpur employee : हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए आयोजित साप्ताहिक कैंप में 39 मामलों का त्वरित निपटारा, कई आवेदन आये

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

jamshedpur bjp leader met kiit founder : शिक्षा और समाजसेवा की मिसाल डॉ. अच्युत सामंत से मिले भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, कई मुद्दों पर चर्चा

jamshedpur bjp leader met kiit founder : शिक्षा और समाजसेवा की मिसाल डॉ. अच्युत सामंत से मिले भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, कई मुद्दों पर चर्चा

by Sharp Bharat
नवम्बर 29, 2026

जमशेदपुर: भुवनेश्वर किट और किस के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. अच्युत सामंत के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा प्रदेश...

Horoscope Know Your Day Sunday 29th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 29 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 29th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 29 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 29, 2026

मेष राशिआज मित्रों का व्यवहार शानदार रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त...

jamshedpur bjp leader met kiit founder : शिक्षा और समाजसेवा की मिसाल डॉ. अच्युत सामंत से मिले भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, कई मुद्दों पर चर्चा

jamshedpur bjp leader met kiit founder : शिक्षा और समाजसेवा की मिसाल डॉ. अच्युत सामंत से मिले भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, कई मुद्दों पर चर्चा

by Sharp Bharat
नवम्बर 29, 2026

जमशेदपुर: भुवनेश्वर किट और किस के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. अच्युत सामंत के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा प्रदेश...

Jamshedpur visit of kiit founder dr achyut : महान संत शिक्षाविद डॉ अच्युत सामंत का जमशेदपुर में अभिनंदन, जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हुआ था जन्म, टाटा स्टील में कार्यरत थे पिता, डॉ सामंत ने कहा – जीवन में जितना ऊपर उठें, उतना ही विनम्र बनें

नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की अलख जगाने वाले प्रख्यात शिक्षाविद् एवं कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी...

jharkhand establishment day : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा का समापन, मुख्यमंत्री ने लगभग 9 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली 1,650 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उदघाटन, विशिष्ट सेवाओं, वीरता और उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न सेवाओं के लोगों को किया गया सम्मानित

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 28, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि 26 साल का यह युवा झारखंड संघर्ष एवं अनेक उतार-चढ़ाव...

Jamshedpur successful rare surgery in mgm : एमजीएम अस्पताल के ईएनटी विभाग में हुई दुर्लभ व जटिल सर्जरी, 50 वर्षीया महिला को 30 साल पुरानी गांठ से मिली निजात

Jamshedpur successful rare surgery in mgm : एमजीएम अस्पताल के ईएनटी विभाग में हुई दुर्लभ व जटिल सर्जरी, 50 वर्षीया महिला को 30 साल पुरानी गांठ से मिली निजात

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने एक दुर्लभ और जटिल सर्जरी...

jamshedpur bihar association : बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में ‘यंग माइंड्स, फ्यूचर लीडर्स’ विषय पर मोटिवेशनल सेशन, दूसरे सत्र में समाज में मीडिया की भूमिका और उनकी चुनौतियों पर हुआ पैनल डिस्कशन, आइपीएस सौरभ ने दिया सफलता का मंत्र

jamshedpur bihar association : बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में ‘यंग माइंड्स, फ्यूचर लीडर्स’ विषय पर मोटिवेशनल सेशन, दूसरे सत्र में समाज में मीडिया की भूमिका और उनकी चुनौतियों पर हुआ पैनल डिस्कशन, आइपीएस सौरभ ने दिया सफलता का मंत्र

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह के तहत शनिवार को बिहार एसोसिएशन ऑडिटोरियम में दो सत्रों में...

Jamshedpur mmdp kit distributed to five patients : झारखंड स्थापना दिवस पर पांच फाइलेरिया मरीजों को दी गई एमएमडीपी किट, मरीजों को प्रभावित अंगों की साफ-सफाई व देखभाल की जानकारी भी दी गई

Jamshedpur mmdp kit distributed to five patients : झारखंड स्थापना दिवस पर पांच फाइलेरिया मरीजों को दी गई एमएमडीपी किट, मरीजों को प्रभावित अंगों की साफ-सफाई व देखभाल की जानकारी भी दी गई

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में फाइलेरिया (फीलपांव) से प्रभावित पांच मरीजों...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp leader met kiit founder : शिक्षा और समाजसेवा की मिसाल डॉ. अच्युत सामंत से मिले भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, कई मुद्दों पर चर्चा

jamshedpur bjp leader met kiit founder : शिक्षा और समाजसेवा की मिसाल डॉ. अच्युत सामंत से मिले भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, कई मुद्दों पर चर्चा

Jamshedpur visit of kiit founder dr achyut : महान संत शिक्षाविद डॉ अच्युत सामंत का जमशेदपुर में अभिनंदन, जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हुआ था जन्म, टाटा स्टील में कार्यरत थे पिता, डॉ सामंत ने कहा – जीवन में जितना ऊपर उठें, उतना ही विनम्र बनें

jharkhand establishment day : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा का समापन, मुख्यमंत्री ने लगभग 9 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली 1,650 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उदघाटन, विशिष्ट सेवाओं, वीरता और उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न सेवाओं के लोगों को किया गया सम्मानित

Jamshedpur successful rare surgery in mgm : एमजीएम अस्पताल के ईएनटी विभाग में हुई दुर्लभ व जटिल सर्जरी, 50 वर्षीया महिला को 30 साल पुरानी गांठ से मिली निजात

jamshedpur bihar association : बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में ‘यंग माइंड्स, फ्यूचर लीडर्स’ विषय पर मोटिवेशनल सेशन, दूसरे सत्र में समाज में मीडिया की भूमिका और उनकी चुनौतियों पर हुआ पैनल डिस्कशन, आइपीएस सौरभ ने दिया सफलता का मंत्र

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News