
जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने राज्य के सभी अधिवक्ताओं को मंगलवार यानी 1 फरवरी को अदालती कार्य से दूर रहने का निर्देश दिया है. इसको लेकर झारखंड बार स्टेट काउंसिल के सचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है. यह निर्णय रविवार को एक अकस्मिक बैठक में लिया गया. यह बैठक हजारीबाग में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य हेमंत कुमार शिकारवार के खिलाफ हिंसा से संबंधित मामले में की गई थी. बैठक में सर्वसम्मती से यह निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी न्यायलयों में अधिवक्ता 1 फरवरी को न्यायलय से जुड़े कार्य नहीं करेंगे वहीं जब तक मामलें में शीघ्र कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अधिवक्ता काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.



