• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 27, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand assembly budget session -नियोजन नीति को लेकर भाजपा का विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों ने किया विरोध प्रदर्शन,बोड़ाम में स्वीकृत बिरसा आवास का मुद्दा मंगल ने सदन में उठाया , जानें और किन किन विधायकों ने क्या मुद्दा उठाया

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन की शुरुआत ही प्रदर्शन के साथ हुई. सदन के बाहर भाजपा के विधायकों ने आंदोलन करते हुए सरकार को नियोजन नीति पर घेरा. विधायकों ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया. भाजपा के विधायकों ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय और नियोजन नीति को लटकाए हुए है. सरकार नौकरी देना ही नहीं चाहती है. युवाओं को राज्य सरकार ठग रही है.विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि हर वर्ष 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कहने वाली सरकार तीन साल में स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बना सकी. नौकरी की उम्मीद करना ही बेकार है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार राज्य के युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है. (नीचे भी पढ़े)

भाजपा के विधायक सदन के अंदर और सदन के बाहर इस निकम्मी सरकार का पोल खोलेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में लूट की छूट है. विधानसभा सत्र के दूसरे दिन न केवल विपक्ष ने विरोध किया, बल्कि पक्ष के विधायक ने भी विरोध किया. जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम विरोध करते हुए बहंगी लेकर विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार किसी की नहीं सुनती है. जनता को भरमा रही है. हेमंत सोरेन उनसे बात नहीं करते हैं. जल, जंगल जमीन के नाम पर सत्ता में आयी हेमंत सरकार में इसी का दोहन हो रहा है. स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बनायी गई. राज्य में पेसा कानून का उल्लंघन हो रहा है. 1932 आधारित स्थानीय नीति के नाम पर हेमंत सरकार ने युवाओं को झुनझुना थमने का काम किया है.(नीचे भी पढ़े)
शशिभूषण मेहता व इरफान अंसारी में नोकझोंक
पांकी के भाजपा विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सदन के अंदर पांकी में हुई सांप्रदायिक घटना का मामला उठाया. उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग सरकार से की. उन्होंने कहा कि आखिर मस्जिद के अंदर पत्थर और पेट्रोल बम कैसे आए. इस दौरान कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने उनकी बयान का विरोध शुरू कर दिया. इससे शशिभूषण गुस्सा हो गए. दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी. स्पीकर ने संसदीय कार्यमंत्री से मामले पर जवाब देने को कहा. मंत्री ने कहा सरकार ने इसपर संज्ञान ले लिया है..(नीचे भी पढ़े)
सुखाड़ राहत राशि दिए जाने की मांग: दीपिका


महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सरकार से सभी प्रभावित किसानों को सुखाड़ राहत राशि दिए जाने की मांग की है. विधानसभा के बजट सत्र के शून्यकाल के दौरान मंगलवार को उन्होंने कहा कि राज्य में सुखाड़ राशि का लाभ लेने को 25 लाख से अधिक किसानों ने सरकार के पास आवेदन कर रखा है. पर अब भी करीब 50 फीसदी किसानों को इसका लाभ नहीं मिल सका है. राज्य सरकार सुखाड़ राहत राशि से वंचित 12 लाख से अधिक किसानों को जल्द से जल्द इसका लाभ मुहैया कराए.शून्यकाल के ही दौरान दीपिका पांडेय ने कृषक मित्रों का भी मसला उठाया. कहा कि राज्य में 12626 कृषक मित्र कार्यरत हैं. वे राज्य में कृषि संबंधित सारी योजनाओं में अहम भूमिका निभा रहे हैं. समय-समय पर मानदेय सेवा शर्त नियमावली और अन्य मांगों को लेकर सरकार के पास बात रखते आये हैं. कई स्तर पर उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है. पर उनकी वाजिब मांगें पूरी नहीं की जा सकी हैं. ऐसे में वे कृषक मित्रों की मांगों पर अविलंब हल निकालने की मांग सरकार से करती हैं..(नीचे भी पढ़े)
स्वीकृत बिरसा आवास का मुद्दा मंगल कालिंदी ने उठाया

झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान शून्यकाल में विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि अध्यक्ष,रविन्द्रनाथ महतो का ध्यानआर्षित कराते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र के बोड़ाम के बोंटा पंचायत के बांदोरजोल कोचा स्थित दलमा की तराई में रहने वाले आदिम जनजाति के 14 पहाड़िया परिवारों को मिलने वाले बिरसा आवास निर्माण कार्य को वन विभाग ने रोक दिया है. जिसके कारण सात पहाड़िया परिवारों हेतु स्वीकृत बिरसा भवन निर्माण नहीं होने देने से उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है. पक्का आवास नहीं होने के कारण पहाड़िया परिवारों को बरसात एवं जाड़े के मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करने के साथ-साथ जंगली जानवरों से जान माल का खतरा रहता है.
अत: लोकहित एवं जनहित में बोड़ाम प्रखण्ड अन्तर्गत बोंटा पंचायत के बांदारजोल कोचा के रहने वाले पहड़िया आदिम जनजाति परिवारों के लिए बिरसा आवास निर्माण के लिए सरकार से मांग की है.

सरकार की सोच का प्रतिबिंब है राज्यपाल का अभिभाषण : प्रदीप यादव

विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार की सोच का प्रतिबिंब है राज्यपाल का अभिभाषण. कहा कि पूर्व की सरकार में सिर्फ गलत बातों को राज्यपाल से कहवाया जाता था लेकिन अब वही बात अभिभाषण में आती है जो सच है. कहा कि भाजपा की सरकार में अमीरों के लिए काम होता था लेकिन हमारी सरकार में गरीबों के लिए काम होता है. भाजपा में चंद अमीरों की बातें होती हैं.

सरकार के विकास कार्यों का आइना है राज्यपाल का अभिभाषण : सरफराज

झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण सरकार के विकास कार्यों का आइना है. कहा कि कोरोना महामारी की विषम परिस्थिति के बाद भी सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी से नहीं उतरने दिया. हर क्षेत्र में विकास के कार्य हो रहे हैं. कृषि के क्षेत्र में सरकार ने काम किया है. विकास दर में वृद्धि हुई. प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि हुई है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur lic building fire breaking : बिष्टुपुर के एलआईसी बिल्डिंग में देर रात लगी भीषण आग, भारी नुकसान, देखिये – video
खबर

Jamshedpur lic building fire breaking : बिष्टुपुर के एलआईसी बिल्डिंग में देर रात लगी भीषण आग, भारी नुकसान, देखिये – video

September 27, 2026
Xlri student died in hostel room : एक्सएलआरआई के छात्र की हॉस्टल के कमरे में मिली लाश, यह थी मौत की वजह
खबर

Xlri student died in hostel room : एक्सएलआरआई के छात्र की हॉस्टल के कमरे में मिली लाश, यह थी मौत की वजह

September 27, 2026
Jamshedpur night patrolling drive – बिष्टुपुर में पुलिस ने चलाया रात्रि गश्ती अभियान, लोगों से सहयोग की अपील
खबर

Jamshedpur night patrolling drive – बिष्टुपुर में पुलिस ने चलाया रात्रि गश्ती अभियान, लोगों से सहयोग की अपील

September 26, 2026
Next Post

Jamshedpur rural - तमिलनाडु में आयोजित 37वां शतरंज प्रतियोगिता में यूसील की टीम को मिला फेयर प्ले अवार्ड, लौटने पर जादूगोड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Jamshedpur sikh samaj- मानगो में सिख बच्चों के लिए होला-महल्ला को समर्पित खेल स्पर्धा रविवार को, कमिटी गठन कर दी गयी अलग अलग जिम्मेदारी

Jamshedpur pradip murder case solved : स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास हुए प्रदीप सिंह हत्याकांड का खुलासा, लड़की ने हत्याकांड की रची थी साजिश, छह गिरफ्तार, 4 पिस्टल, 12 गोलियों बरामद, राज खुला, यह थी हत्या की वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur post department- डाक विभाग और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर, उपायुक्त से डाक विभाग प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

jamshedpur police success- जुगसलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घोड़ा चौक के पास 17 किलो गांजा के साथ युवक को धर दबोचा, सूटकेस, पिट्ठू बैग व आई फोन बरामद, बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है युवक, देखिए video

jamshedpur ngt team inspection: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में व्यापक प्रदूषण की शिकायत पर एनजीटी की टीम ने की जांच, एडीसी ने एक किमी क्षेत्र में पैदल घूमकर देखी प्रदूषण की स्थिति, एनजीटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Jamshedpur border area body found – कपाली नदी घाट में मिला अज्ञात वृद्धा का शव, इलाके में सनसनी

jamshedpur Shrimad Bhagwat Katha- श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार से

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur post department- डाक विभाग और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर, उपायुक्त से डाक विभाग प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

jamshedpur police success- जुगसलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घोड़ा चौक के पास 17 किलो गांजा के साथ युवक को धर दबोचा, सूटकेस, पिट्ठू बैग व आई फोन बरामद, बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है युवक, देखिए video

jamshedpur ngt team inspection: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में व्यापक प्रदूषण की शिकायत पर एनजीटी की टीम ने की जांच, एडीसी ने एक किमी क्षेत्र में पैदल घूमकर देखी प्रदूषण की स्थिति, एनजीटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Jamshedpur border area body found – कपाली नदी घाट में मिला अज्ञात वृद्धा का शव, इलाके में सनसनी

jamshedpur Shrimad Bhagwat Katha- श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार से

DBMS College of Education-किताबों से निकले व्यावसायिक विचार, विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमिता की नई सोच, डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘बैटल ऑफ द बुक्स’का आयोजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News