गढ़वा : श्री बंशीधर नगर पंचायत अध्यक्ष बिजया लक्ष्मी ने अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार को एक पत्र सौंपकर नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि योजनाओं की निविदा प्रक्रिया तथा कार्य में तेजी, गुणवत्तापूर्ण कार्य व प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की किस्तों का महीनों से भुगतान नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों एवं लाभुकों को भारी समस्या हो रही है. लाभुक नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर अपनी समस्याएं रखते हैं. नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में पीसीसी पथ, आरसीसी नाली, श्मशान शेड, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड बंदोबस्ती की जानी है, ताकि उससे प्राप्त राजस्व से नगर पंचायत के विकास के कार्य आगे बढ़ सकें. उहोंने बंशीधर महोत्सव के मद्देनजर क्षेत्र में सोलर युक्त लाइटें लगवाने की मांग भी की ताकि नगर पंचायत क्षेत्र वासियों को उसका लाभ मिल सके.











