गिरिडीह : गिरिडीह के बेंगाबाद प्रखंड के छोटकी कुम्हरिया में भाकपा माले की एक बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में ग्राम कमेटी का गठन करते हुए ग्रामीणों से पार्टी के 11वें महाधिवेशन को सफल बनाने की अपील की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि फिलहाल भाकपा माले का 11वें महाधिवेशन की तैयारियां चल रही हैं. इसी क्रम में पार्टी के पदाधिकारियों ने बेंगाबाद के छोटकी कुम्हरिया गांव के ग्रामीणों के साथ एक बैठक की. इसमें पार्टी की ग्राम कमेटी का गठन किया गया. इसके साथ ही नेताओं ने ग्रामीणों से पार्टी के आगामी महाधिवेशन को सफल बनाने की अपील की. इस मौके पर इलाके के वनों पर निर्भर सभी आदिवासियों एवं गरीबों को वन भूमि का पट्टा देने सहित उनसे संबंधित अन्य जन समस्याओं के समाधान की मांग भी की गयी.











