• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 30, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand bjp attack on government : झारखंड सरकार पर भाजपा का हमला, पुराने निवेश प्रस्तावों की री-पैकेजिंग कर नई घोषणा के रूप में प्रस्तुत कर रही सरकार

July 13, 2026
in खबर
0
Jharkhand bjp attack on government : झारखंड सरकार पर भाजपा का हमला, पुराने निवेश प्रस्तावों की री-पैकेजिंग कर नई घोषणा के रूप में प्रस्तुत कर रही सरकार
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हाल ही में ₹ 99,639 करोड़ के निवेश की जो बड़ी-बड़ी घोषणाएं की गई हैं, उनमें अधिकांश निवेश नए नहीं हैं, बल्कि दावोस एवं यूके यात्रा के बाद लगभग छह महीने पहले घोषित निवेश प्रस्तावों की री-पैकेजिंग है. सरकार पुरानी घोषणाओं पर नया रैपर चढ़ाकर जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रही है. प्रतुल शाह देव ने कहा कि सरकार स्वयं फरवरी 2026 में दावोस एवं यूके यात्रा के बाद ₹ 1.27 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों की घोषणा कर चुकी थी. उस समय जिन कंपनियों के साथ समझौते और निवेश प्रस्तावों का प्रचार किया गया था, उन्हीं में से अधिकांश को अब दिल्ली में फिर से नए निवेश के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार ने हाल में जिन प्रमुख निवेश प्रस्तावों की घोषणा की थी, उनमें जिंदल स्टील लिमिटेड (₹ 40,000 करोड़), जिंदल न्यूक्लियर पावर (₹ 30,000 करोड़), रुंगटा संस (₹ 10,000 करोड़), रुंगटा माइंस (₹ 3,000 करोड़), टाटा स्टील हिसारना (₹ 7,000 करोड़), अमलगम स्टील एंड पावर (₹ 4,980 करोड़), टाटा स्टील टिन प्लेट विस्तार (₹ 2,600 करोड़), अंबुजा सीमेंट (₹ 1,000 करोड़) तथा जिंदल रिन्यूएबल्स (₹ 650 करोड़) शामिल थे. आश्चर्यजनक रूप से यही नाम और लगभग यही निवेश राशि अब फिर से ₹ 99,639 करोड़ के पैकेज में भी दिखाई जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

प्रतुल शाह देव ने कहा कि यदि ये वास्तव में नए एमओयू हैं तो सरकार स्पष्ट करे कि पहले वाले एमओयू का क्या हुआ? यदि ये पुराने निवेश प्रस्ताव ही हैं, तो जनता को इन्हें दोबारा नया बताकर क्यों भ्रमित किया जा रहा है? सरकार बताए कि पिछले छह महीनों में इन परियोजनाओं पर कितना वास्तविक निवेश हुआ, कितनी भूमि आवंटित हुई, कितने उद्योगों का निर्माण शुरू हुआ और कितने स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला. (नीचे भी पढ़ें)

न्यूक्लियर प्लांट का ₹ 30,000 करोड़ का निवेश दावा अभी केवल कागजी, सरकार ने उसको भी 99,000 करोड़ में जोड़ लिया : भाजपा के मुख्य प्रवक्ता ने विशेष रूप से ₹ 30,000 करोड़ के जिंदल न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि परमाणु ऊर्जा पूरी तरह केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय है. किसी भी परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना केवल राज्य सरकार और किसी निजी कंपनी के बीच एमओयू से संभव नहीं है. केंद्र द्वारा 2025 में लाए गए शांति एक्ट ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में निजी निवेश की संभावना का प्रावधान रखा है लेकिन इसके लिए भी बहुत सारे दिशा निर्देश जारी है. इसके लिए केंद्र सरकार की नीतिगत स्वीकृति, परमाणु ऊर्जा विभाग, परमाणु ऊर्जा नियामक संस्थाओं तथा अन्य वैधानिक अनुमतियां आवश्यक होती हैं. उन्होंने कहा सरकार ने इसे पूर्ण रूप से आने वाले निवेश के रूप में प्रस्तुत किया और आंकड़ों में इसके ₹ 30,000 करोड़ को जोड़ भी दिया. उन्होंने पूछा कि क्या राज्य सरकार ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर करने से पहले केंद्र सरकार, परमाणु ऊर्जा विभाग अथवा संबंधित नियामक संस्थाओं से आवश्यक अनुमति या सहमति प्राप्त की है? यदि नहीं, तो ₹ 30,000 करोड़ के निवेश का प्रचार केवल कागज का एक टुकड़ा और जनता को भ्रमित करने वाला राजनीतिक प्रचार है. प्रतुल ने कहा कि भाजपा प्रदेश के हित में होने वाले सभी औद्योगिक निवेशों का स्वागत करती है. लेकिन राज्य सरकार हवा हवाई घोषणाओं से परहेज करे और जनता की आंखों में धूल ना झोंके.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क
खबर

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क

October 30, 2026
jharkhand ex minister in nagaland : एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नागालैंड कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा – हर योग्य मतदाता के मताधिकार की रक्षा को लेकर करें काम

tata workers union office bearer in tour : टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे 11 पदाधिकारी महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल टूर पर, गोदरेज कंपनी को देखा
खबर

tata workers union office bearer in tour : टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे 11 पदाधिकारी महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल टूर पर, गोदरेज कंपनी को देखा

October 30, 2026
Next Post
Jharkhand proud – झारखंड के लिए गर्व का पल, होमलेस फुटबॉल वर्ल्ड कप में चाईबासा के 5 खिलाड़ियों का चयन

Jharkhand proud - झारखंड के लिए गर्व का पल, होमलेस फुटबॉल वर्ल्ड कप में चाईबासा के 5 खिलाड़ियों का चयन

Jharkhand deoghar – देवघर में प्रतिभाओं की खोज, मधुपुर में जुटा एथलीटों का हुजूम

Jharkhand deoghar - देवघर में प्रतिभाओं की खोज, मधुपुर में जुटा एथलीटों का हुजूम

Jamshedpur police action – उलीडीह में ऑपरेशन प्रहार के तहत 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गालूडीह का युवक गिरफ्तार

Jamshedpur police action - उलीडीह में ऑपरेशन प्रहार के तहत 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गालूडीह का युवक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

मेष राशिधन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम...

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एयर राइफल का इस्तेमाल कर भय और दहशत पैदा करने की कोशिश का...

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

October 28, 2026

जमशेदपुर : जनसंघ काल से भाजपा को सींचने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष...

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा के...

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज...

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन दिनांक 01 नवंबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में दो पालियों में...

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की...

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन, इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (आइएसएलआरटीसी) और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News