• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 10, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand bjp band : भाजपा ने की 11 अगस्त को झारखंड बंद की घोषणा, राज्य सरकार ने बच्चों के साथ किया अपराधियों जैसा व्यवहार, चार-चार बार लाठीचार्ज

Jharkhand bjp band : भाजपा ने की 11 अगस्त को झारखंड बंद की घोषणा, राज्य सरकार ने बच्चों के साथ किया अपराधियों जैसा व्यवहार, चार-चार बार लाठीचार्ज
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

रांची : भाजपा ने हेमंत सरकार के द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को झारखंड बंद की घोषणा की है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में उक्त घोषणा की. उन्होंने कहा कि सुबह 8 बजे से ही बंदी प्रारंभ हो जाएगी. झारखंड बंद के दौरान झारखंड पूरा ठप्प रहेगा. केवल आवश्यक सेवाएं चालू रहेगी. कांवरियों को किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस दिशा में सकारात्मक सहयोग करने की अपील भी की. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विगत 17 दिनों से राज्य के छात्र कुंभकर्णी निद्रा में सोई राज्य सरकार को जगाने और 14 वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा सहित पिछले 7 वर्ष में हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग का आग्रह कर रहे थे लेकिन हेमंत सरकार ने दमनात्मक रवैया अपनाया है. (नीचे भी पढ़ें)

भारतीय जनता पार्टी की इसकी कड़ी निंदा करती है. राज्य सरकार ने बच्चों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया है. उन पर चार-चार बार लाठीचार्ज किया गया. रात्रि के 9:00 बजे भी छात्रों को पीटा गया. इस दौरान सैकड़ों छात्र घायल हुए हैं, कई छात्रों के लापता होने की भी सूचना है. कांग्रेस के समर्थन से चल रही हेमंत सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी. इस सरकार ने वार्ता के नाम पर धोखा देने और ठगने का काम किया है. भाजपा चेतावनी देती है कि यह तानाशाही रवैया हेमंत सरकार बंद करें. भाजपा 24 घंटे छात्रों के साथ खड़ी है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस, राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और कहा कि राहुल गांधी हेमंत सरकार से दो टूक बात करें. कांग्रेस राज्य सरकार से सीबीआई जांच करवाएं या फिर समर्थन वापसी की घोषणा करे. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं की नौकरी बेचे जाने के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार अब तक सिर्फ टाल-मटोल ही कर रही है. वार्ता के नाम पर बच्चों को टहलाया गया. श्री मरांडी ने कहा कि छात्रों के साथ आज की कार्रवाई बर्बरतापूर्ण है. लेकिन यह कार्रवाई पहली बार नहीं है. 2024 से ही छात्रों के साथ सरकार ने अत्याचार किए गए हैं. लेकिन इस बार छात्र पूरे दमखम के साथ मैदान में डटे हुए हैं. राज्य सरकार ने इस बार बच्चों को टेंट लगाने की तक अनुमति नहीं दी. उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों के दौरान जो परीक्षाएं हुईं, उनमें जेएसएससी ने सहायक आचार्य की नियुक्ति का रिजल्ट भी टुकड़ों में जारी किया है. जेएसएससी – सीजीएल में छात्रों को नेपाल ले जाकर प्रश्न रटवाने के आरोप लगे हैं. इस मामले में सीआईडी जांच पहले सही दिशा में थी बाद में सरकार के द्वारा पूरी टीम को बदल दिया गया. मनोज कौशिक के नेतृत्व में जांच शुरू हुई तो मामले की पूरी लीपापोती कर दी गई. उन्होंने कहा कि पीजीटी परीक्षा में भी धांधली के गंभीर आरोप सामने आए. उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ के दौरान 17 युवाओं की मौत हो गई. इसके अलावा जेपीएससी की 11वीं-13वीं और 14वीं परीक्षाओं में भी कई स्तर पर धांधली के आरोप हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते की सीआईंडी द्वारा गिरफ्तारी महज दिखावे की है. हेमंत सरकार विनय चौबे की तरह इन्हें भी बिना चार्जशीट दाखिल किए डिफॉल्ट बेल दिलाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देगी. राज्य सरकार की एजेंसिया सच को मिटाने का काम करती हैं. उन्होंने जेएसएससी के प्रभारी चेयरमैन आईएएस प्रशांत कुमार पर भी नरमी सरकार की मेहरबानी को लेकर सवाल उठाया. श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड के छात्र सिर्फ पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. आखिर जब सरकार को लगता है कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है तो सीबीआई जांच कराने में क्या परेशानी है. झारखंड के मुख्यमंत्री अगर वास्तव में छात्रों का हित चाहते हैं, उनकी कोई संलिप्तता नहीं है तो अविलंब सीबीआई जांच का आदेश दें. इस दौरान प्रेस वार्ता में गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह और योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur mla – विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, विधायक सरयू राय ने कहा – सरकार संवाद से निकाले समाधान
खबर

Jamshedpur mla – विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, विधायक सरयू राय ने कहा – सरकार संवाद से निकाले समाधान

August 10, 2026
Jamshedpur bjp attack on government : जेपीएससी और जेएसएससी को लेकर जमशेदपुर के भाजपा नेता आग बबूला, सरकार पर बोला हमला
खबर

Jamshedpur bjp attack on government : जेपीएससी और जेएसएससी को लेकर जमशेदपुर के भाजपा नेता आग बबूला, सरकार पर बोला हमला

August 10, 2026
tata steel ninl expansion : टाटा स्टील के एनआइएनएल प्रोजेक्ट का होगा विस्तार, नयी कमेटी बनी
खबर

tata steel ninl expansion : टाटा स्टील के एनआइएनएल प्रोजेक्ट का होगा विस्तार, नयी कमेटी बनी

August 10, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 10th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 10 अगस्त 2026

Jamshedpur indigenous day celebration : बिष्टुपुर गोपाल मैदान में हुआ आदिवासियों का महाजुटान, सैकड़ो आदिवासियों ने उठायी आवाज

Jharkhand students protest : जमशेदपुर शहर में अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू, स्कूल का समय को लेकर दिया आदेश

Jamshedpur utkal association : विरोध के बीच उत्कल एसोसिएशन का चुनाव परिणाम जारी, डॉ प्रधान अध्यक्ष व जजाती केशरी चुने गए महासचिव

Jamshedpur youth forged 28 lakhs from friends : बिरसानगर में युवक ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दोस्तों से की 28 लाख रुपये की ठगी, करीब डेढ़ दर्जन पीड़ितों ने थाना में शिकायत दर्ज कर पैसे दिलाने की लगाई गुहार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

Jamshedpur school : बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में बच्चों की दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News