
रांची: भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का समापन हो गया. इसमें राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया और प्रदेश सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनायी. यह बैठक चार सत्रों में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने की. इस दौरान राज्य की राजनीति हालात पर चर्चा की. इस दौरान विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने राजनीति हालात पर प्रस्ताव को लाया, जिसका सभी लोगों ने समर्थन किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि भारत की पहचान स्कीम इंडिया से है.

कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओं के नाम पर राजनीति, आज गरीब को हटाने पर तुली हुई है. कल्याणकारी योजनाओं को गरीबों के घर तक पहुंचाया जा रहा है. राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि ने कहा कि आज देश में किसी तरह का कोई घोटाला का नाम सुनने को नही मिल रहा है. मोदी सरकार ने सत्ता संभालते ही गांव, गरीब और किसानों के बारे में सोचना शुरु किया और कई योजनाएं उनके लिए बनायी. डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का लाभ वंचित लोगों तक पहुंचने लगा, बिचौलिए समाप्त हो गए। कोरोना काल के दौरान सरकार के स्तर से उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया। कहा कि संकट काल में भी मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों की चिंता के साथ आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की.
इसके सार्थक परिणाम निकल रहे हैं.भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 1998 की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने पहली बार गांव के विकास पर ध्यान दिया था. शहरों से गांव की दूरी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से मिटाई गई.. आज की मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान को समर्पित सरकार है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज भारत बदल रहा है, तेजी से आगे बढ़ रहा है. वक्ताओं ने कहा कि भारत देश की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है. सभी जगहों पर भाजपा के सेवा भाव की चर्चा हो रही है. कोरोना से देश परेशान है. भारत सरकार देश के राज्यों में आवश्यकता के अनुसार वैक्सीन उपलब्ध कराया जा रहा है. हेमंत सरकार हर मोर्चे पर फेल, भ्रष्टाचार एवं संसाधनों की लूट सरकार की उपलब्धि बताया. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, अन्नापूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, सह प्रभारी सुभाष सरकार, बाबूलाल मरांडी,सीपी सिंह समेत सभी विधायक मौजूद थे.












