जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के नेताओं ने उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उनके स्वस्थ जीवन तथा दीर्घायु की कामना की गयी. सुबह से ही डॉ गोस्वामी के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं का आना शुरू हुआ. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने डॉ गोस्वामी को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी. (नीचे भी पढ़ें)

डॉ गोस्वामी को बधाई देने जमशेदपुर के भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिंहा, पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी, महानगर महामंत्री राजीव सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष नीतिश कुशवाहा, भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव, अशोक गोयल, योगेश मल्होत्रा, हरिकिशोर तिवारी, शैलेंद्र राय, ललन द्विवेदी, तन्मय झा, सुररंजन राय, मुकुल मिश्रा, उपेन्द्र गिरि, मारुति नंदन पांडेय, शैल सिंह, राजेश सिंह, शशांक शेखर, सुधीर तिवारी , प्रकाश दुबे, चंदन चतुर्वेदी तथा चिंटू सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित प्रदेश के अनेक नेताओं ने फोन पर डॉ गोस्वामी को जन्मदिन की बधाई दी. दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय मंत्री सह सांसद दीपक प्रकाश, सांसद विद्युत वरण महतो,दिनेश कुमार तथा शैलेन्द्र सिंह सहित प्रदेश के नेताओं ने भी ट्विटर तथा तथा सोशल मीडिया पर डॉ गोस्वामी को जन्मदिन की बधाई दी. डॉ गोस्वामी ने सभी नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया. केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने भी डॉ गोस्वामी को बधाई दी.





