जमशेदपुर : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके दिनेशानंद गोस्वामी भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बनने वाले है. मंगलवार को रांची में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल उराँव से शिष्टाचार भेंट किया. डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने नामांकन करने के बाद श्री उरांव का अभिनंदन किया. आपको बता दे कि डॉक्टर गोस्वामी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं.














