रांची : झारखंड के रक्तदाताओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक अच्छी पहल शुरू की है, जहां रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को अब डोनर कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा. यह आदेश रांची केंद्र के झारखंड स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से जिले से सभी रक्तदान केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सूचित किया गया है. इसके साथ ही इसकी जानकारी जिले के सभी उपायुक्तों को भी गयी है. इसमें बताया गया है कि प्रतिस्थापन रक्तदान को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने तथा सभी के लिए सुरक्षित एवं सुलभ एवं सुलभ रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है. इसके लिए सभी रक्तदान शिविरों को बढ़ावा देने के लिए डोनर कार्ड प्रणाली को पुन: लागू किया जा रहा है, जिससे शिविरों में सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं को डोनर कार्ड दिया जाना है. रक्त केंद्रों को सभी रक्त समूहों का न्यूनतम स्टॉक बनाये रखने का हर संभव प्रयास करना है तथा स्वैच्छिक रक्तदाताओं को जिन्हें रक्त केंद्रों द्वारा रक्तदान के लिए बुलाया जाता है, उन्हें भी डोनर कार्ड दिया जाना है. यह कार्ड शिविरों के स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ाने के उद्देश्य से जारी किया जा रहा है, जिसकी वैधता छ: माह तक की होगी. वहीं रक्तदाताओं को डोनर कार्ड हाथों हाथ सौंपा जायेगा ताकि उन्हें बिना प्रतिस्थापन के रक्त उपलब्ध किया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
जानें कैसे बनेगा ब्लड डोनर कार्ड
- डोनर कार्ड बनाने के लिए अपने निकटवर्ती सरकारी, डीजीएचएस संपोषित तथा निजि लाइसेंस प्राप्त रक्त केंद्र पर रक्तदाने के पश्चात प्रप्त किया जा सकता है.
- औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 के तहत लाइसेंस प्राप्त रक्त केंद्र या उनके द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में डोनर फॉर्म प्राप्त कर रक्दान की प्रक्रिया के पश्चात ब्लड डोनर कार्ड प्राप्त किया जा सकता है.
- रक्तदाता को कोई भी सरकारी फोटो युक्त पहचान पत्र प्रमाण के रूप में देना होगा.
- रक्त केंद्र प्रत्येक रक्तदाता का विवरणी (ईरक्तकोष पोर्टल) पर प्रविष्टि करना सुनिश्चित करेंगे.




