रामगोपाल जेना, चक्रधरपुर:गुरुवार को चक्रधरपुर शहर के त्रिशूल चौक समीप स्थित समाधि स्थल पर दिवंगत सांसद विजय सिंह सोय की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई. मौके पर परिजन, कांग्रेसियों एवं अन्य राजनीतिक दलों ने श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि उनके अस्ती समाधि पर दिया गया. तत्पश्चात दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई.(नीचे भी पढे)
श्रद्धांजलि पत्नी कुंती सोय, माला सोय, पुत्री अनुप्रिया सोय के अलावा प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, झामुमो नेता दिनेश जेना, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड, अम्बुराय चौधरी, मुंडा चंदन होनहागा, प्रीतम बंकिरा, आर्यन हांसदा, सन्नी रोबॉट, पवन सिंकू, शिव देवगम, भोलेनाथ बोदरा, सतीश चंद कोया, गोविंद प्रधान, कालटेन सिंह समेत विभिन्न पार्टी के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया. विदित हो कि 10 अप्रैल 2000 को कुछ असामाजिक तत्वों ने विजय सिंह सोय की हत्या कर दी थी. वे आदिवासी-मूलवासी के लिए लड़ाई लड़ने वाले योद्धा थे. उनका उद्देश्य सदियों से शोषण के शिकार आदिवासियों को शोषण से मुक्ति दिलाना तथा शिक्षित करना था.




