बोकारो:आजसू पार्टी गुरुवार को राज्य भर में स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मना रही है. इसी कड़ी में चास स्थित दीपांजलि मैरिज हॉल में आजसू पार्टी ने अपना स्थापना दिवस मनाया. सभी नेताओं ने संकल्प दिवस के रूप में संगठन को मजबूत करने की प्रण ठानी. जिला अध्यक्ष सचिन ने कहा कि संगठन को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है. ताकि संगठन मजबूत करने के बाद आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को सीएम बनाया जा सके.(नीचे भी पढे)
उन्होंने कहा कि झारखंड में मात्र एक आजसू पार्टी है जो राज्य के सर्वागीण विकास कर सकती है. उन्होंने कहा कि आज हम लोग संकल्प दिवस के रूप में स्थापना दिवस मना रहे हैं. आशा है कि हमारी संगठन और मजबूत होगी और आने वाले दिनों में हम अपनी सरकार झारखंड में बनाने में कामयाब होंगे. चूंकि राज्य पिछड़ते जा रहा है. आजसू ने राज्य को बेहतर बनाने के लिए जनसमस्याओं को लेकर संघर्षरत रहीं हैं.




