बोकारो:बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन किया गया. उमेश गुप्ता ने कहा कि अदानी ग्रुप द्वारा विश्व का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है इसके बावजूद मोदी सरकार यह बताने के लिए तैयार नहीं है किस शेल कंपनियों में लगा हुआ 20000 करोड़ रुपया ब्लैक मनी है, मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा है, ड्रग्स का पैसा है अथवा आतंकवाद का असर और राष्ट्र सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है. (नीचे भी पढ़े)
जबकि शेल कंपनियों का पैसा देश के राष्ट्रीय सुरक्षा में भी लगाया जा रहा है निश्चित रूप से कांग्रेस किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी. मोदी सरकार धार्मिक उन्माद और राष्ट्र सुरक्षा के आड़ में देश को अपने मित्रों को बेचने का काम कर रही है. कांग्रेसी से कतई बर्दाश्त नहीं करेगी हम आज के इस प्रदर्शन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल से यह मांग करते हैं के अदानी ग्रुप के भ्रष्टाचार को जेपीसी के माध्यम से जांच कराई जाए. भाजपा लगातार देश में सांप्रदायिक उन्माद और दंगा कराकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का असफल प्रयास कर रही है जिसे जनता समझ रही है.



