रांची : कांग्रेस आलाकमान ने झारखंड के सारे 25 जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है. जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम जिला) का अध्यक्ष परविंदर सिंह को बनाया गया है जबकि पश्चिम सिंहभूम जिले का रंजन बोयपोय और सरायकेला खरसावां का राज बागची को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. झारखंड के तीन जिला में मुसलिम समुदाय से जुड़े लोगों को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा विधायक और पूर्व विधायक को भी जगह दी गयी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसको लेकर सूची जारी की है. (नीचे भी पढ़े)
इसके तहत बोकारो का जवाहरलाल मेहता, चतरा का चंद्रदेव गोप, देवघर का मुकुंद दास, धनबाद का संतोष कुमार सिंह, दुमका का स्टीफन मरांडी, पूर्वी सिंहभूम जिला का परविंदर सिंह, गढ़वा का ओबेदुल्लाह हक अंसारी, गिरीडीह के सतीश केडिया, गोड्डा का याहया सिद्दीकी, गुमला का रजनील तिग्गा, हजारीबाग का जेपी पटेल, जामताड़ा का दीपिका बेसरा, खूंटी का रवि मिश्रा, कोडरमा का प्रकाश रजक, लातेहार का कामेश्वर यादव, लोहरदगा का सुखैर भगत, पाकुड़ का श्रीकुमार सरकार, पलामू का बिमला कुमारी, रामगढ़ का ममता देवी, रांची महानगर का कुमार राजा, रांची ग्रामीण का सोमनाथ मुंडा, साहिबगंज का बरकतुल्लाह खान, सरायकेला खरसावां जिले का राज बागची, सिमडेगा का भूषण बारा और पश्चिम सिंहभूम का रंजन बोयपाई को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.











