अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो के आवास पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, विधायक अमर बावरी, पूर्व सांसद गिरिडीह रविंद्र कुमार पांडे के साथ मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी तथा इस दु:ख की घड़ी में परिजनों से मिलकर संताबना देते हुए हौसला अफजाई की. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमने और झारखंड ने होनहार राजनीतिज्ञ को खो दिया है. जिस तरह उनका व्यवहार झारखंड की जमीन अस्मिता से जुड़कर वे गरीब असहाय तथा पिछड़ों की आवाज थी. वो अब हमारे बीच नहीं रहे. ईश्वर से प्रार्थना है कि उसकी आत्मा को शांति दे और परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.











