रांची : झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल की परीक्षा को लेकर चल रहे हंगामा के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 25 अगस्त को दोपहर 3 बजे कैबिनेट को मीटिंग बुलायी है. इस मीटिंग में कई सारे फैसले होने की उम्मीद है. बताया जाता है कि इसमें परीक्षा को लेकर होने वाले बदलावों को लेकर नयी पहल हो सकती है और बड़े फैसले लिये जा सकते है. यह कैबिनेट कई मायने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक मंगलवार 25 अगस्त को दोपहर 03 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. कई सारे विभागों की समीक्षा होगी और कई पेंडिंग मामलों को भी मंजूरी दी जा सकती है. हालांकि, मीटिंग के एजेंडे की जानकारी नहीं दी गयी है.




