
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के सोनारी ग्वाला बस्ती के रहने वाले व्यक्ति देव आनंद शर्मा पर हमला हुआ है. देव आनंद शर्मा गुड्डी बाजार में भोज खाने जा रहे थे. रास्ते में पवन कुमार यादव नामक युवक ने यह हमला किया है. देवानंद शर्मा के चेहरे पर चोट आई है. वह बेहोश हो गए थे. लोगों ने उन्हें पानी छिड़क कर उठाया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है. इसके बाद देवानंद शर्मा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. मामले की शिकायत पुलिस से कर दी गई है. सोनारी थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है.




