
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पश्चिम के भाजपाई को बिरसानगर थाना के थानेदार भूषण कुमार ने अपनी औकात बताई तो भाजपाई आपे से बाहर हो गए. इस घटना के बाद मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल समेत अन्य भाजपाई बिरसानगर थाना पहुंच गए और जमकर हंगामा किया. थानेदार पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. वैसे रात में बिरसानगर थाना में भाजपाई जुटे हुए थे.



