• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 6, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand cm meets youth india trust team : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से युवा इंडिया ट्रस्ट की टीम ने की मुलाकात , ट्रस्ट की ओर से रांची के ओरमांझी में गरीब बच्चियों की शिक्षा, लाइफ स्किल प्रोग्राम और फुटबॉल प्रशिक्षण को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की दी जानकारी, सीएम ने कहा – राज्य की बच्चियां एक मुकाम हासिल करें, हर कदम पर सहयोग करने के लिए खड़ी है सरकार

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से रांची के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में युवा इंडिया ट्रस्ट की टीम ने मुलाकात की. उन्होंने रांची जिला के ओरमांझी में गरीब बच्चियों की शिक्षा, लाइफ स्किल प्रोग्राम और फुटबाल प्रशिक्षण को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बच्चियों के बेहतर भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है. यहां की बच्चियां आगे बढ़े, वे एक मुकाम हासिल करें, इसके लिए सरकार हर कदम पर सहयोग करने के लिए तैयार है. उन्होंने ओरमांझी जैसे छोटे इलाके में रहने वाली बच्चियों की खेल प्रतिभा की पहचान कर उन्हें तराशने के लिए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की ताकत खेल है. यहां के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन से राज्य को गौरवान्वित किया है. हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है. (नीचे भी पढ़े)

आज हर पंचायत में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं. खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है. खिलाड़ियों को नौकरी देने के साथ सम्मानित करने की परंपरा शुरू की गई है. राज्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि यहां खेलों के प्रति एक बेहतर वातावरण बनने के साथ खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिले. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के बच्चे- बच्चियों में खेलों से आत्मीय लगाव देखने को मिलता है. उनके पास संसाधनों की कमी होती है, लेकिन खेलों के प्रति दीवानगी देखते ही बनती है. सिमडेगा और खूंटी के सुदूर इलाकों में रहने वाले गरीब बच्चे -बच्चियों के हाथों में हॉकी स्टिक देखकर आप सहज अनुमान लगा सकते हैं कि उनका हॉकी से किस तरह का जुड़ाव है. हमारा राज्य हॉकी के साथ फुटबॉल और अन्य खेलों में भी आगे बढ़े, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने बच्चियों से कहा कि अगर आपको ऊंची उड़ान भरना है, तो सपने जरूर देखना चाहिए. जब आप सपना देखेंगे, तभी आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि काम कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता है. आप किसी भी क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं. लेकिन जिस भी क्षेत्र में जाएं, वहां ईमानदारी से मेहनत करें। आपके कार्यों से आपको निश्चित तौर पर अलग पहचान मिलेगी. मुख्यमंत्री ने बच्चियों से कहा कि हर किसी के लिए जिंदगी चुनौतीपूर्ण होती है. इन्हीं चुनौतियों के बीच हमें अपने को स्थापित भी करना होता है. इसमें कोई आपका मददगार साबित होगा, तो कोई आपको पीछे धकेलने की भी कोशिश करेगा. आपके पास जरूरी संसाधनों का भी अभाव होगा, लेकिन इसके बाद भी आपको ना तो निराश होना है और ना ही हतोत्साहित. आप सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करें. उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें. किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं. अपने मनोबल को हमेशा बनाए रखें , आपको सफलता जरूर मिलेगी.(नीचे भी पढ़े)

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन:मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई खेल प्रतियोगिताओं का सफल और शानदार आयोजन करता आ रहा है. हॉकी में हमने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई टूर्नामेंट आयोजित कर मिसाल पेश की है, जिसकी सराहना देश और दुनिया ने की है. अब फुटबॉल के भी के बड़े आयोजन करने की योजना है, ताकि यहां के फुटबॉल खिलाड़ियों को एक बेहतर माहौल दिया जा सके. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पढ़ाई के साथ फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रही बच्चियों से सीधा संवाद कर उनके अनुभवों को जाना. बच्चियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि ट्रस्ट से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है. पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है. देश विदेश में होने वाले फुटबॉल प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मौका मिल चुका है. आज हमारे लिए फुटबॉल से बढ़कर कुछ भी नहीं है. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि आप जैसी बच्चियां फुटबॉल में झारखंड का नाम रोशन करेंगी. इस दौरान बच्चियों ने भी मुख्यमंत्री से सवाल पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया.(नीचे भी पढ़े)

600 बच्चियां ले रही फुटबॉल का प्रशिक्षण:मुख्यमंत्री को युवा इंडिया ट्रस्ट के निदेशक फ्रांज़ गैसलर ने बताया कि रांची के ओरमांझी में ट्रस्ट की ओर से तीन तरह के कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं. इन कार्यक्रमों को सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के द्वारा भी सपोर्ट किया जा रहा है. इसके तहत यहां गरीब बच्चियों के लिए स्कूल संचालित किया जा रहा है, जहां कक्षा 2 से 12 वीं तक की पढ़ाई होती है. वहीं, 600 बच्चियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके अलावे लाइफ स्किल्स वर्कशॉप्स के जरिए बच्चियों के लिए स्वास्थ्य , करियर, कैंपस प्लेसमेंट आदि को लेकर इवेंट्स होते हैं. यहां की बच्चियां विदेशों में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं. उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा खूंटी जिले में नया कैंपस बनाया जाना है. मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से इसमें हर संभव सहयोग किया जाएगा. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले युवा इंडिया ट्रस्ट के निदेशक फ्रांज़ गैसलर, चाइल्ड डेवलपमेंट ऑफिसर निहारिका, युवा स्कूल की प्रिंसिपल श्रुति, लाइफ स्किल प्रोग्राम की को- ऑर्डिनेटर अंकिता के साथ कई बच्चियां शामिल थीं.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur rural issue – लुआबासा पुलिया पर दर्दनाक हादसा, जर्जर पुलिया की स्थिति व प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल
खबर

Jamshedpur rural issue – लुआबासा पुलिया पर दर्दनाक हादसा, जर्जर पुलिया की स्थिति व प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल

September 5, 2026
Jamshedpur accident – सीतारामडेरा सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
खबर

Jamshedpur accident – सीतारामडेरा सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

September 5, 2026
Jamshedpur indian monitor lizard : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पीजी होस्टल के पीछे गोह निकलने से मची अफरातफरी, वन विभाग के अधिकारी पहुंचे, गोह को पकड़ कर ले गए अपने साथ
खबर

Jamshedpur indian monitor lizard : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पीजी होस्टल के पीछे गोह निकलने से मची अफरातफरी, वन विभाग के अधिकारी पहुंचे, गोह को पकड़ कर ले गए अपने साथ

September 5, 2026
Next Post

Jharkhand deoghar mahaveer jayanti : देवघर में जैन समाज ने धूमधाम के साथ मनाई भगवान महावीर स्वामी की जयंती, स्थानीय जैन मंदिर में सामूहिक पूजा के साथ आयोजित हुए कई कार्यक्रम

ipl- एमएस धोनी को सौंपी गई सीएसके की कमान, कप्तान गायकवाड़ आईपीएल 2025 से बाहर

Jamshedpur womens university : जैन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का उम्दा प्रदर्शन, यूनिवर्सिटी की प्रेरणा कुमारी ने जीता बेस्ट बल्लेबाज का खिताब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News