जमशेदपुर: क्षत्रिय करणी सेना परिवार द्वारा श्रावणी मेला महोत्सव निशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. देवघर स्थित रांगा मोड़ में पैदल चलकर आने वाले लाखों कांवड़ियों के लिए ये सेवा शिविर पूरे सावन दिन रात चलेगी, जिसमें संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता अपनी सेवा देंगे. करणी सेना हर साल प्रदेश संयोजक प्रेम सिंह के नेतृत्व में निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन करते आ रही हैं जहां कांवड़ियों को निशुल्क फल,चाय, शर्बत,मेडिकल से जुड़ी सुविधा दी जाती है.(नीचे भी पढे)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बिनय सिंह, प्रदेश संयोजक प्रेम सिंह, हरि सिंह राजपूत, ध्रुव सिंह, मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह, रूपेश सिंह, रंजन सिंह, मोहित सिंह, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, संदीप सिंह, लवकेश सिंह,राजीव सिंह, राजू रंजन, हिमांशु सिंह, नितेश सिंह, विजय प्रताप, कुमार राजीव, कौशल सिंह, अभिजीत सिंह व अन्य लोग मौजूद थे.



