
देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2023 की पहली सोमवारी को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट लगातार रुटलाइन का निरीक्षण कर चल रही गतिविधियों का जायजा ले रहे है. वहीं बारा नगरी में लाखों श्रद्धालुओं ने पहली सोमवारी को जलाभिषेक किया है. पहली सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की कतार नंदन पहाड़ पहुंच चुकी हैं. इस क्रम में उपायुक्त ने अहले सुबह बाबा मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल के जवान को सेवा भाव व शालीनता से श्रद्धालुओं के हर संभव सहयोग की बात कही, ताकि श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से अच्छी अनुभूति प्राप्त कर यहां से प्रस्थान करें. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावे श्रावण मास की पहली सोमवारी को लेकर बाबा नगरी आने वाले लाखों की संख्या में देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ पूर्व से ही कर लिया गया है, ताकि बाबा नगरी आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो. इसी कड़ी में सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के देर रात से ही मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम एवं व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. इस दौरान बरमसिया, परमेश्वर दयाल रोड, बीएड कॉलेज परिसर, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स, कुमैठा, नंदन पहाड़, रिंग रोड, नंदन पहाड़ स्तिथ टी प्वाइंट आदि का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विनम्रता पूर्वक कार्य करते हुए बेहतर प्रबंधन के साथ कतारबद्ध और सुरक्षित जलार्पण को लेकर अधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया है.



