• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 20, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand deoghar shrawani mela : देवघर का राजकीय श्रावणी मेला का विधिवत किया गया शुभारंभ, श्रावणी मेला के दौरान वीआइपी, वीवीआइपी एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन पूर्णरूप से रहेगा बंद, एआइ के जरिये होगी भक्तों की ट्रैकिंग

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

देवघर : राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पंचायती राज विभाग मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तया उद्योग विभाग मंत्री संजय प्रसाद यादव , देवघर विधायक सुरेश पासवान, विधायक सारठ उदय शंकर सिंह, विधायक जरमुण्डी देवेन्द्र कुंवर द्वारा संयुक्त रूप से श्रावणी मेला का शुभ उद्घाटन किया गया. इस दौरान झारखण्ड सीमा पर अवस्थित दुम्मा कांवरिया पथ में श्रावणी मेला का विधि-विधान पूर्वक 11 वैदिक पुरोहितों द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा के साथ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, 2025 का विधिवत शुभारंभ किया गया. इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पावन व पवित्र श्रावणी मेला का शुभारंभ आज से हो रहा है. शिव और शक्ति के निवास स्थान बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में 11 जुलाई से 09 अगस्त तक चलने वाले मेले में कांवरियों की सेवा भगवान शिव की सेवा करने के समान है. (नीचे भी पढ़ें)

आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देवतुल्य श्रद्धालु अच्छी स्मृति लेकर जाएं इसके लिए सुविधाएं बेहतर करने की कोशिश सरकार और जिला प्रशासन ने की है. साथ ही मेला क्षेत्र को एआइ आधारित सिस्टम बनाया गया है. एआइ चैटबोट शिकायत निवारण हेतु क्यूआर कोड की सुविधा, बुजूर्ग, दिव्यांग व बच्चों के लिए आरएफआइडी बैंड से ट्रैकिंग और ट्रेसिंग की सुविधा सुनिश्चित की गयी है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर साल मेले को बेहतर करने की सरकार की योजना है. साथ ही कांवरिया पथ खिजुरिया से मानसरोवर तट स्थित क्यू काम्प्लेक्स तक फूट ओवरब्रिज बनाने की योजना है, ताकि सर्कुलर रोड को पार करने में भक्तों को आ रही परेशानी को दूर किया जा सके. इसके बन जाने से झारखंड की सीमा में प्रवेश करने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने का एक डेडिकेटेड कांवरिया पथ हो जाएगा. इससे भक्तों के साथ साथ शहर की यातायात व्यवस्था और आमजन की परेशानी भी कम हो जाएगी. कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सब मिलकर मेला को सफल बनाएंगे. बाबा की कृपा से बारिश हो रही है. इससे भक्तों के साथ साथ किसानों को भी फायदा होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि देवघर अपने भव्य स्वरूप के साथ बाबाधाम आने वाले सभी कांवरियों के अभिनंदन के लिए तैयार है. (नीचे भी पढ़ें)

ऐसे में सभी मिलकर मेले का सफलता से आयोजन करें, ताकि यहां आने वाले देवतुल्य श्रद्धालु एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें. इसके अलावे मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि नगर विकास मंत्री और जिला प्रशासन ने बेहतर इंतजाम का किया है, जिससे कांवरिया सुखद अनुभव के साथ यहां से लौटेंगे यह भरोसा है. इसके अलावे कार्यक्रम की शुरूआत में देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने राजकीय श्रावणी मेला के शुभ उद्घाटन के अवसर पर मंच पर उपस्थित मंत्री सुदिव्य कुमार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री संजय प्रसाद यादव विधायक, देवघर सुरेश पासवान, विधायक सारठ उदय शंकर सिंह, विधायक जरमुण्डी देवेन्द्र कुंवर, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, मुन्नम संजय, संजय शर्मा एवं देवतुल्य श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए स्वागत किया. साथ ही उन्होंने कहा कि 11 जुलाई से 09 अगस्त तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा सुलभ, सुरक्षित जलार्पण की व्यवस्था के अलावा देवतुल्य श्रद्धालुओं ही हर सुख-सुविधा का ख्याल रखा जाएगा, ताकि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से श्रद्धालु एक अच्छा अनुभव लेकर प्रस्थान करें. मेला में कृत प्रशासनिक एवं देवतुल्य श्रद्धालुओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं को और भी बेहतर करने का प्रयास किया गया है. इसके अलावा राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और उनकी आवश्यकता पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है, ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें. साथ ही मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप विभिन्न नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

इस कड़ी में मेला क्षेत्र में एआइ चैटबोट के माध्यम से श्रद्धालु मेला क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न आवश्यक जानकारी प्रदान की जायेगी. साथ ही श्रावणी मेला के दौरान मेला क्षेत्र में असुविधा या कमी दिखने पर क्यूआर कोड को स्कैन कर तस्वीर के साथ समस्या को साझा कर सकते हैं, जिसके पश्चात 15 मिनट में समस्या का समाधान किया जाएगा. साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से एएनपीआर, फेस रिकॉग्निशन, हेड काउंट कैमरों का उपयोग किया जा रहा है. इसके अलावा आरएफआइडी तकनीक का उपयोग बच्चों, बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं हेतु की जा रही है, ताकि उन्हें ट्रैक और ट्रेस आसानी से किया जा सके. श्रद्धालुओं को नई अनुभूति प्रदान करने के उद्देश्य से शिवलोक परिसर में भव्य प्रदर्शनी और सांस्कृतिक मंच का निर्माण कराया गया है. वही श्रावणी मेले में पहली बार ड्रोन शो का आयोजन भी गुरुवार की शाम 7.30 बजे से किया जा रहा हैं. वहीं कार्यक्रम के अंत में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) पियुष सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडूग, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता जनप्रतिनिधि व कर्मी आदि उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jamshedpur congress sevadal- तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस सेवादल का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
खबर

jamshedpur congress sevadal- तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस सेवादल का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

September 20, 2026
Jamshedpur sonari vijaya golden town durgapuja : सोनारी विजया गोल्डन टाउन में दुर्गापूजा के लिए विधि विधान से हुआ भूमि पूजन, इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ आयोजित होगी दुर्गापूजा
खबर

Jamshedpur sonari vijaya golden town durgapuja : सोनारी विजया गोल्डन टाउन में दुर्गापूजा के लिए विधि विधान से हुआ भूमि पूजन, इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ आयोजित होगी दुर्गापूजा

September 20, 2026
jamshedpur Journalist honored-लक्ष्मीनगर में बदलाव संस्था ने पत्रकार प्रदीपचंद्र केशव को किया सम्मानित, आनंद बिहारी दूबे ने पुस्तक खरीदकर किया हौसला अफजाई
खबर

jamshedpur Journalist honored-लक्ष्मीनगर में बदलाव संस्था ने पत्रकार प्रदीपचंद्र केशव को किया सम्मानित, आनंद बिहारी दूबे ने पुस्तक खरीदकर किया हौसला अफजाई

September 20, 2026
Next Post

xlri Jamshedpur : एक्सएलआरआइ में टाटा 1 एमजी के सहयोग से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, छात्रों, कर्मचारियों और परिजनों ने लिया हिस्सा

Jharkhand new showroom : रांची में खुला विक्ट्री इंटरनेशनल का फैक्ट्री आउटलेट, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने फीता काटकर शुभकामना दिया

Ramarcha puja special : एक रामार्चा पूजा से हजार अश्वमेध यज्ञों के बराबर फल मिलता है, लेखक आनंद सिंह की कलम से जानिये क्या है खासियत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur theft : कदमा में बंद घर से लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

Horoscope Know Your Day Sunday 20th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 20 सितंबर 2026

Jamshedpur hungama clash in turiabera : तुरियाबेड़ा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू विवाद ने फिर लिया हंगामे का रूप, शनिवार को हंगामे के बार जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी

tata steel tinplate incident : टिनप्लेट कंपनी में हादसा में मृत कर्मचारी के परिजनों को 20 लाख मुआवजा मिला, हर माह 25 हजार मिलेगा, हर साल बढ़ेगा एक हजार रुपये

jharkhand cm mother in hospital : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां का अस्पताल में चल रहा इलाज, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में रूपी सोरेन से की मुलाकात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News