रांची : झारखंड सरकार के निर्वाचन विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां सहित आठ जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
राज्य के मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्वी सिंहभूम की उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग को स्थानांतरित कर सरायकेला खरसावां का उप निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. वहीं सरायकेला खरसावां जिले की उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह को स्थानांतरित करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले का उप निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. वहीं लातेहार जिले के उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लौंग को पश्चिमी सिंहभूम जिले का उप निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा चतरा की उप निर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी को धनबाद का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि बोकारो के उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन को रांची का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. सिमडेगा के उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर को खूंटी जिले का उप निर्वाचन पदाधिकारी, पलामू के उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह को देवघर का उप निर्वाचन पदाधिकारी, दुमका के उप निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार दास को स्थानांतरित करते हुए गिरिडीह जिले का उप निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.





