जमशेदपुर : जमशेपुर के साकची स्थित नागरमल मॉल के ठिकानें पर सेंट्रल एक्साइज व जीएसटी विभाग की ओर से छापामारी की जा रही है. बताया जाता है कि पटना से आयी टीम ने यह छापामारी की है, जिसमें करीब 200 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम को लगायी गयी है. बताया जाता है कि सीजीएसटी की टीम ने नागरमल मॉल के भागलपुर, मुजफ्फरपुर, आरा समेत उनके सारे मॉल में जांच की जा रही है. नागरमल मॉल के संचालक नागरमल शिवनारायण है, जो बिहार के सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एमएलसी राधाचरण शाह के करीबी है. (नीचे भी पढ़ें)
इस छापामारी के पहले एमएलसी राधाचरण शाह के ठिकानों पर भी छापामारी की गयी थी. इस छापामारी से हड़कंप मच गया है. विभाग की ओर से मॉल को पूरी तरह सील कर दिया गया है. किसी भी बाहरी को अंदर आने नहीं दिया जा रहा है. सारे स्टॉक और कारोबार की जानकारी ली जा रही है. इस पूरे काम के दौरान अर्धसैनिक बलों को काम पर लगाया गया है. इस बारे में विभाग की ओर से अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है.




