रांची : सेना जमीन घोटाले में निलंबित आईएएस छवि रंजन की जमानत याचिका पर सोमवार को रांची पीएमएलए (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट में इडी की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया. जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली तारीख दे दी. पीएमएलए कोर्ट ने एक सप्ताह के बाद सुनवाई की तिथि निर्धारित की. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चले कि सेना जमीन घोटाले में आईएएस छवि रंजन के साथ बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान, मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को आरोपी बनाया गया हैं.




