जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में बीते एक सप्ताह से बूंदाबांदी हो रही है. बूंदाबांदी के कारण उमस की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. वहीं मौसम विभाग रांची केंद्र ने पूर्व ही जुलाई में भारी बारिश का अनुमान जारी किया था. मॉनसून कमजोर होने के कारण बीते एक सप्ताह से बूंदाबादी के कारण झारखंड में सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. दो जिलों के गोड्डा और साहिबगंज को छोड़ शेष जिलों में सुखाड़ की स्थिति है. कोल्हान के तीन जिलों में 1 जून से 10 जुलाई तक सबसे कम वर्षा रिकॉर्ड की गयी है. वहीं सरायकेला-सरसावां में 63 फीसदी कम बारिश हुई है. इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 54 फीसदी और पश्चिमी सिंहभूम में 48 फीसदी कम वर्षा रिकॉर्ड की गयी है. कम बारिश का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है. इस दौरान बूंदाबांदी से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है. जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके के चाकुलिया, बहरागोड़ा के किसानों की भी यही स्थिति है परंतु अधिकांश किसान खेतों में डीप बोरिंग पर निर्भर है. (नीचे भी पढ़ें)
11 से उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना- झारखंड के उत्तर-पूर्वी यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामतारा, पाकुर तथा साहेबगंज के हिस्सों में 11 से 13 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड में 1 जून से 10 जुलाई तक औसत से कम वर्षा- गौरतलब है कि झारखड़ में इस वर्ष यानी 2023 में 1 जून से लेकर 10 जुलाई तक 41 फीसदी कम बारिश हुई है. झारखंड में आमतौर पर पिछले वर्ष समय तक 285.6 मिलीमीटर वर्षा होती थी परंतु इस वर्ष 1 जून से 10 जुलाई के बीच केवल 167.5 मिलीमीटर ही वर्षा हुई है.
जानें किस जिले में कितनी बारिश
जिला — बारिश हुई — होनी चाहिए — कम या अधिक
बोकारो — 126.5 — 256.7 — -51 फीसदी
चतरा — 62.1 — 254.8 — -76 फीसदी
देवघर — 220.9 — 283.8 — -22
धनबाद — 79.6 — 306.1 — -74
दुमका — 224.3 — 296.2 — -24
पूर्वी सिंहभूम — 152.2 — 328.7 — -54
गढ़वा — 207.7 — 215.6 — -4
गिरिडीह — 110.4 — 284.2 — -61
गोड्डा — 295.8 — 260.2 — 14
गुमला — 175.8 — 300.5 — -42
हजारीबाग — 158.3 — 294.2 — -46
जामताड़ा — 108.3 — 317 — -66
खूंटी — 167.3 — 301.1 — -44
कोडरमा — 141.2 — 255.4 — -45
लातेहार — 102.4 — 274 — -63
लोहरदगा — 151.3 — 281.6 — -46
पाकुर — 253.7 — 343.2 — -26
पलामू — 136.5 — 199.1 — -31
रामगढ़ — 141.5 — 288.7 — -51
रांची — 157.8 — 296.1 — -47
साहिबगंज — 438.7 — 354.8 — 24
सरायकेला-खरसावां — 107.1 — 290.8 — -63
सिमडेगा — 346.5 — 356.7 — -3
पश्चिम सिंहभूम — 150.6 — 288.3 — -48.



