• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 12, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand ex cm arjun munda attack on congress : झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस और विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- जनजातीय समाज को वोट बैंक समझने वालों ने आदिवासी महापुरुषों के योगदान को इतिहास में उचित स्थान नहीं दिया, जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा

November 12, 2026
in खबर
0
Jharkhand ex cm arjun munda attack on congress : झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस और विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- जनजातीय समाज को वोट बैंक समझने वालों ने आदिवासी महापुरुषों के योगदान को इतिहास में उचित स्थान नहीं दिया, जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव सप्ताह के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में पार्टी 11 से 18 नवंबर तक देशभर के जनजातीय बहुल जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और मंडलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी. इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना, जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाना तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है. प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश बास्के, आदित्यपुर के महापौर एवं राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस प्रदेश टोली के सदस्य संजय सरदार, जिला महामंत्री जितेंद्र राय एवं जिला सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह मौजूद रहे. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध जल, जंगल, जमीन और जनजातीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक उलगुलान किया. उनका उद्घोष ‘अबुआ दिशुम, अबुआ राज’ आज भी जनजातीय अस्मिता और आत्मसम्मान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के साथ तिलका मांझी, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, बुधु भगत, टंट्या भील, गोविंद गुरु और रानी गाइदिन्ल्यू जैसे अनेक जनजातीय वीरों ने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में उनके बलिदान को इतिहास में अपेक्षित सम्मान नहीं मिला. अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय महापुरुषों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है. वर्ष 2021 में केंद्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया. उसी वर्ष रांची में बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय का लोकार्पण किया गया. वर्ष 2022 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी पहुंचीं, जबकि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उलिहातू पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री बने. इसी अवसर पर प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) की शुरुआत की गई. उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे वर्ष को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया गया। वर्ष 2025 में डेडियापाड़ा में 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं समर्पित की गईं. संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रुप से महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव सिन्हा, रमेश बास्के, संजय सरदार, जितेंद्र राय और अखिल सिंह उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

जनजातीय विकास के बजट में 231 प्रतिशत की वृद्धि का दावा
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जनजातीय समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान को प्राथमिकता दी है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 में जनजातीय कार्य मंत्रालय का बजट 4,497.96 करोड़ रुपये था, जिसे वर्ष 2025-26 में बढ़ाकर 14,926 करोड़ रुपये किया गया. यह लगभग 231 प्रतिशत की वृद्धि है. उन्होंने कहा कि देश में 10.4 करोड़ से अधिक जनजातीय नागरिक हैं, जो कुल आबादी का लगभग 8.6 प्रतिशत हैं. देश में 705 से अधिक अनुसूचित जनजातियां हैं, जिनमें 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह शामिल हैं. जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, प्रकृति के प्रति सम्मान, सामूहिक जीवनशैली और पारंपरिक ज्ञान भारतीय सभ्यता की अमूल्य धरोहर हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने वर्ष 1999 में अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया. वर्ष 2000 में झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों का गठन हुआ तथा वर्ष 2003 में संथाली और बोडो भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान मिला. श्री मुंडा ने कहा कि वर्ष 2022 में द्रौपदी मुर्मु का देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति बनना जनजातीय समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनुसूचित जनजातियों के लिए नौ विधानसभा सीटें आरक्षित किए जाने को भी महत्वपूर्ण कदम बताया. (नीचे भी पढ़ें)

पीएम जनमन और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान से करोड़ों लोगों को लाभ
अर्जुन मुंडा ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 24,104 करोड़ रुपये की पीएम जनमन योजना के माध्यम से 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों के 12.37 लाख परिवारों तक विकास पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 30 जून 2026 तक इस योजना के अंतर्गत 4.82 लाख आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें 3.05 लाख आवास पूर्ण हो चुके हैं. इसके अतिरिक्त 7,992 किलोमीटर सड़कों को स्वीकृति दी गई है तथा 1.35 लाख से अधिक घरों तक बिजली पहुंचाई गई है. उन्होंने कहा कि 79,156 करोड़ रुपये के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से देश के 63 हजार गांवों में रहने वाले पांच करोड़ से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है. इस अभियान में 17 मंत्रालयों की योजनाओं को एक साथ जोड़कर जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. शिक्षा के क्षेत्र में 728 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, फेलोशिप तथा विदेश अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं. स्वास्थ्य के क्षेत्र में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के माध्यम से वर्ष 2047 तक इस बीमारी के उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजातीय आजीविका को मजबूत करने के लिए देशभर में 3,958 वन धन विकास केंद्रों से 11.83 लाख लोग जुड़े हैं. वन उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, ट्राइफेड और आदि महोत्सव के माध्यम से जनजातीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वन अधिकार पट्टों के वितरण, पेसा नियमों के माध्यम से ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने और 1.54 लाख आदि कर्मयोगी स्वयंसेवकों के माध्यम से 76,963 गांवों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. जनजातीय भाषाओं के संरक्षण के लिए ‘आदि वाणी’ एआई मंच जैसी पहल भी की गई है. (नीचे भी पढ़ें)

कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा
पत्रकार वार्ता के दौरान अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद जनजातीय समाज के स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में न तो जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया और न ही अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया. उन्होंने विपक्ष पर जनजातीय समाज के बीच संविधान, आरक्षण और समान नागरिक संहिता को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया. श्री मुंडा ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने का भय दिखाया, जबकि अनुसूचित जनजातियों का संवैधानिक आरक्षण सुरक्षित है. उन्होंने उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां अनुसूचित जनजातियों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है. उन्होंने संथाल परगना सहित विभिन्न जनजातीय क्षेत्रों में कथित घुसपैठ को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि इससे जनजातीय समाज की भूमि, पहचान और जनसंख्या संतुलन पर खतरा उत्पन्न हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष वोट बैंक की राजनीति के कारण इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है. अर्जुन मुंडा ने धर्मांतरण से जुड़ी चिंताओं, जनजातीय आस्था और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना आवश्यक है. नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने विपक्षी सरकारों की नीतियों की आलोचना करते हुए दावा किया कि पूर्ववर्ती शासन में नक्सलवाद के कारण जनजातीय क्षेत्रों में स्कूल, सड़क और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास बाधित हुआ. उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्र सरकार के प्रयासों से आए बदलाव का उल्लेख किया. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी शासन वाले राज्यों में जनजातीय भूमि, खनिज संसाधनों और कल्याणकारी योजनाओं में अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं. आवास और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं में देरी से जनजातीय परिवारों को नुकसान उठाना पड़ा है. (नीचे भी पढ़ें)

239 जनजातीय जिलों और 568 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य
अर्जुन मुंडा ने जनजातीय गौरव सप्ताह के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने देशभर के 239 जनजातीय बहुल जिलों और 568 अनुसूचित जनजाति विधानसभा क्षेत्रों सहित कुल 807 स्थानों तक कार्यक्रम पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए केंद्रीय, प्रदेश और जिला स्तर पर समन्वय टोलियों का गठन किया गया है. 14 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजातीय महापुरुषों के स्मारकों और प्रतिमाओं की साफ-सफाई तथा दीपोत्सव का आयोजन होगा. 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिला स्तर पर उनकी प्रतिमाओं तथा प्रत्येक मंडल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी. 16, 17 और 18 नवंबर को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों में युवाओं को जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, उनकी विचारधारा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा. इसके अतिरिक्त, आदिवासी छात्रावास संपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता छात्रावासों में पहुंचकर जनजातीय विद्यार्थियों से संवाद करेंगे. विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, जनजातीय गौरव दिवस के महत्व तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. पूरे सप्ताह जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन, शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनियां और मेलों का आयोजन भी किया जाएगा. इस दौरान जनजातीय समाज के पद्म सम्मान प्राप्त व्यक्तियों, समाजसेवियों, संतों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों का सम्मान किया जाएगा. कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने के लिए सोशल मीडिया अभियान भी चलाया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी जनजातीय विद्यार्थियों और प्रतिनिधियों से संवाद
अर्जुन मुंडा ने बताया कि भारत सरकार का जनजातीय कार्य मंत्रालय 1 से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा मना रहा है. इसके तहत 12 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के 200 विद्यार्थियों तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के 200 प्रतिनिधियों से संवाद करेंगी. 12 और 13 नवंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य उत्सव आयोजित किया जाएगा. वहीं 15 नवंबर को संसद भवन तथा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होंगे. (नीचे भी पढ़ें)

जनजातीय समाज भारत की आत्मा, उसके सम्मान और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : अर्जुन मुंडा
पत्रकार वार्ता के अंत में अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा के लिए जनजातीय समाज भारत की आत्मा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ जनजातीय समाज को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है. उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि 15 नवंबर को अपने गांव, मंडल और जिले में भगवान बिरसा मुंडा एवं स्थानीय जनजातीय महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा उनके संघर्ष और बलिदान से नई पीढ़ी को परिचित कराएं.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

west singhbhum theft-मनोहरपुर में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत अन्य सामानों पर किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी
खबर

west singhbhum theft-मनोहरपुर में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत अन्य सामानों पर किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी

November 12, 2026
Jharkhand cabinet meeting-झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 नवंबर को, कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
खबर

Jharkhand cabinet meeting-झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 नवंबर को, कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

November 12, 2026
Tatanagar station rush : छठ महापर्व पर टाटानगर स्टेशन में श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सेवा में तैनात रहेंगे सिविल डिफेंस के जवान, दो पालियों में संभालेंगे यात्री सेवा की जिम्मेदारी, प्राथमिक चिकित्सा से लेकर भीड़ नियंत्रण तक निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, देखिए – video
खबर

Tatanagar station rush : छठ महापर्व पर टाटानगर स्टेशन में श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सेवा में तैनात रहेंगे सिविल डिफेंस के जवान, दो पालियों में संभालेंगे यात्री सेवा की जिम्मेदारी, प्राथमिक चिकित्सा से लेकर भीड़ नियंत्रण तक निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, देखिए – video

November 12, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट का वार्षिक जेडीसी आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के...

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन के पद से रिटायर हो गए हैं....

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

मेष राशिआज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा अनुभव...

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने मरीजों की सुविधा, बेहतर आवागमन, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य...

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जादूगोड़ा: यूसिल में 23 अधिकारियों की इधर -उधर किया गया है. इस तबादले में नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के प्रबंधक...

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जमशेदपुर के सोनारी उपकार संघ की...

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी चित्रगुप्त भवन में चित्रगुप्त पूजा प्रारंभ हुआ. इस पूजा में पंडित के रूप में राजीव...

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : झारखंड में आदिवासी समाज के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाली आदिवासी नेत्री निशा भगत की...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News