जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के बेटे वीर सोरेन का कुल्लू में मौत हो गयी. बताया जाता है कि 21 वर्षीय वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली घूमने गए थे. बताया जाता है कि वह कुल्लू में अपने दोस्तों के साथ बर्फ में खेलने गया था. वहां उसने स्कीइंग की. वहां से वह होटल लौटा. इसके बाद वह अचेत हो गया. उसको तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना देर शाम को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और बाबूलाल सोरेन को दी गई. इसके बाद परिवार के लोग कुल्लू के लिए रवाना हो गए है. परिजन अभी बताने की स्थिति में नहीं है कि आखिर मौत कैसे हुई है. वहां जाने के बाद ही कुछ बोला जा सकता है कि आखिर मौत कैसे हुई. परिजनों में शोक की लहर है. फिलहाल, वहां की पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है. परिजनो में शोक की लहर दौड़ गयी है. बताया जाता है कि बाबूलाल सोरेन के दो बेटे है. मृतक बड़े बेटे थे.




