शार्प भारत डेस्क : आम जनता को एक बार फिर से महंगाई का सामना करना पड़ेगा. होली से ठीक पहले झारखंड में कॉम्फेड (सुधा) ने दूध की दामों में बढ़ोतरी कर दी है. प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. सुधा दूध के बढ़े हुए दाम आज से यानी 25 फरवरी से लागू हो गयी है. बढ़े हुए दाम के बाद अब आधा लीटर सुधा हेल्दी के लिए 28 रुपये और एक लीटर के लिए 55 रुपये देने होंगे. (नीचे पढ़ें नए दाम)
हेल्दी और शक्ति दूध की नयी कीमत – कीमतों में औसतन दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है. 500 एमएल सुधा हेल्दी दूध 27 रुपये से बढ़कर 28 रुपये हो गया है, जबकि एक लीटर हेल्दी अब 53 रुपये के बजाय 55 रुपये में मिलेगा. इसी तरह 500 एमएल सुधा शक्ति दूध 30 रुपये से बढ़कर 31 रुपये हो गया है. एक लीटर शक्ति दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 61 रुपये कर दी गयी है.
गोल्ड दूध की कीमत में भी बढ़ोत्तरी – सुधा गोल्ड दूध के दाम भी बढ़ाए गए हैं. 500 एमएल गोल्ड अब 33 रुपये के बजाय 34 रुपये में मिलेगा. वहीं एक लीटर गोल्ड दूध की कीमत 65 रुपये से बढ़कर 67 रुपये हो गयी है.



