रांची: मुंबई में पिछले 3 दिनों से झारखण्ड में फिल्म उद्योग उद्योग स्थापना हेतु पहल के लिये विधायक निरल पूर्ति और झारखंड झारखंड जर्नलिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व फिल्मकार जितेंद्र ज्योतिषी लेखक निर्देशक सचिंद्र शर्मा को झारखंड फिल्म को गति देने के लिए बॉलीवुड के निर्माताओं की संस्था इम्पा के पदाधिकारी और कलाकारों ने सम्मानित किया गया. वही इंपा के अध्यक्ष अभय अपने विचार व्यक्त किए और कहा अगर फिल्मकार और सरकार साथ में मिलकर काम करें एक ऊंचे मुकाम तक पहुंच सकती है. इस अवसर पर विधायक निरल पूर्ति ने बड़े फिल्मकारो को आश्वत किया और विश्वास दिलाया.(नीचे भी पढ़े)

इस बारे में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करूंगा ताकि राज्य फ़िल्म उद्योग के हब के रूप में विकसित हो. यथासंभव फिल्म निर्माण में सहयोग कराने और उद्योग स्थापना के लिये बेहतर से बेहतर प्रयास करेंगे. झारखंड के पत्रकार सह फिल्मकार जितेंद्र ज्योतिषी ने फ़िल्म विकास पर विशेष चर्चा की और फिल्मकारों को वहां के लोकेशन और सुरक्षा के प्रतिआश्वस्त किया. उन्होंने कहा निर्माता निर्देशक झारखण्ड को लेकर किसी भी किस्म का परसेप्शन न पाले,न भृमित हो यह एक हरित प्रदेश है. राज्य में कई आकर्षक और मनोरम लोकेशन और पर्यटन स्थल है. यहां बेनिसागर जैसा ऐतिहासिक स्थल है,तो दूसरी ओर सारंडा की हसीन वादिया है.(नीचे भी पढ़े)

कुछ फिल्मों और वेब सरीजो में भले ही इस राज्य को गलत तरीके से पेश किया गया हो लेकिन झारखण्ड फ़िल्म निर्माण के लिये पूरी तरह सुरक्षित और सरकार द्वारा संरक्षित है. ज्योतिषी ने आगे कहा झारखण्ड के कई कलाकार बढ़िया काम कर रहे है. सचिंद्र शर्मा झारखंड से मुंबई आकर फिल्मों में जो मुकाम बनाया, उसके उनकी जितनी प्रशंसा की जाये वो कम है. आने वाले दिनों में झारखंड और बॉलीवुड के फिल्मकार और कलाकार मिलकर काम करेंगे तो झारखण्ड राज्य फ़िल्म निर्माण का एक बड़ा हब बनेगा. (नीचे भी पढ़े)
जिससे झारखंड फिल्म उद्योग को एक गति मिलेगी कलाकारों को पलायन नही करना पड़ेगा.मुम्बई इम्पा ऑफिस में आयोजित इस सम्मान समारोह में बॉलीवुड के बड़े निर्माता निर्देशक अभय सिन्हा के अलावा निर्माता-निर्देशक सुषमा शिरोमणी, टीनू वर्मा, राजकुमार पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे. यहां विधायक सह विधान सभा प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष निरल पूर्ति से कलाकार सुदेश बेरी और राजू श्रेष्ठ काम करने की इच्छा जताई है.




