जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में कारखाना अधिनियम का उल्लंघन कर 48 घंटे से ज्यादा काम के घंटे तक काम लेने तथा वेतन भुगतान अधिनियम का उलंघन कर बिना मजदूरों के लिखित अनुमति के नियोक्ता या यूनियन द्वारा गठित किसी मद में वेतन से की जाने वालीं अवैध कटौती के संबंध में कारखाना निरीक्षक से शिकायत की गयी है. टेल्को वर्कर्स यूनियन के नेता हर्षवर्धन सिंह ने इसको लेकर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान कारखाना निरीक्षक ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. टेल्को वर्कर्स यूनियन के नेताओं ने कारखाना निरीक्षक से मिलकर उनके द्वारा उठाए गए पूर्व के मामलों में न्यायोचित कार्रवाई की मांग की गयी. (नीचे भी पढ़े)
इस पर कारखाना निरीक्षक ने समय पर कानूनी कार्रवाई का आश्वसन दिया है. टेल्को वर्कर्स यूनियन के नेता हर्षवर्धन का कहना था, कि 240 दिनों काम करने वालें अस्थायी कर्मियों के बारे में बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला आए 15 महीना से ज्यादा का समय बीत गया, परन्तु इसे लागु करने के लिए ना तो टाटा मोटर्स प्रबंधन ने कोई पहल किया और ना हीं अपने आप को टाटा मोटर्स का असली यूनियन कहने वालें फर्जी यूनियन ने प्रबंधन के साथ कोई बात हीं किया.




