गढवा: गढ़वा नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया. राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी से प्रारंभ होकर युवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा. इस कार्यक्रम के शुरुआत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा पदाधिकारी मोहसिन हासमी ने सामूहिक रूप से माल्यार्पण कर किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा कल के नहीं आज के नागरिक हैं. इस उक्ति को चरितार्थ करने के लिए युवाओं को युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति के रूप में कार्य करने के लिए आगे आना होगा.वही स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी सभी युवा वर्ग के लिए सबसे बड़ा उदाहरण है क्योंकि युवा पीढ़ी ही हमारे देश का भविष्य है. जिनके चरित्रो को चरितार्थ कर हम उनकी विचारों और उनके सपने को सार्थक कर सकते हैं.(नीचे भी पढ़े)
स्वामी विवेकानंद ने अपना जीवन युवाओ को समर्पित कर दिया था. आज उन्ही के याद मे हम सब उस महान विभूति की जयंती मना रहे हैं, जिनका मार्गदर्शन युवाओ के जीवन मे एक अहम् स्थान रखती है. वही लेखपाल चार्ल्स बोदरा ने कहा की स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से समाज को एक नई दिशा दी. वे हमेशा से युवाओं के प्रेरणाश्रोत रहे हैं. “उठो, जागो और तब तक आगे बढ़ो जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त न करो” का उनका संदेश आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद हम सभी युवाओ के लिए मार्गदर्शक थे. इसके साथ ही कार्यक्रम में शामिल स्वयसेवक एवं युवामंडल के सदस्यों को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया. राष्ट्रीय युवा महोत्सव उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव कास्ट दिखलाया गया. इस मौके पर एमटियस रमेश कुमार, स्वयसेवक सूफिया खातून,मंगलेश यादव,सत्यम कुमार,खुशबू कुमारी,धनंजय कुमार, प्रभा होरहोरो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.




