रांची : झारखंड की राजधानी रांची में भी चुनाव हो रहा है. रांची नगर निगम चुनाव को लेकर यह वोटिंग हो रहा है. वहां भी मेयर के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस आमने सामने है. इस बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के हरमू स्थित संत कुलदीप हाई स्कूल के मतदान केंद्र (वार्ड संख्या-26, बूथ संख्या-07) पहुंचकर झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान सुरक्षा के खास इंतजाम किये गये थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस वोटिंग स्थल को खास तौर पर सजाया गया था. इसके अलावा कई वीआइपी ने भी मतदान किया.














