गिरिडीह : मंगलवार को छठ व्रतियों के विधि सम्मत तरीके से पूजा पाठ एवं उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न हुआ. इस मौके पर सभी छठ घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही. खासतौर से प्रसिद्ध और पुराने छठ घाट अरगाघाट में छठ व्रतियों के साथ अन्य श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही. इस मौके पर मंगलवार को अहले सुबह छठ व्रतियों ने गिरिडीह के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचना शुरू कर दिया था. (नीचे भी पढ़ें)
जहां पूरे विधि सम्मत और परंपरागत तरीके से स्नान करने के बाद पूजा पाठ करने के बाद छठ व्रतियों के साथ-साथ अन्य श्रद्धालुओं ने उदय होते भगवान सूर्य को नमन करते हुए अर्घ्य दिया. इसके साथ ही इस महापर्व अनुष्ठान का विधि संवत तरीके संपन्न हो गया. इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने अपने रिश्तेदार करीबी लोगों के यहां जाकर प्रसाद ग्रहण किया. इस महापर्व को सफल बनाने में विभिन्न छठ घाटों के समिति के सदस्यगण के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की भी सराहनीय भूमिका रही.












