गिरिडीह: गिरिडीह योगासना स्पोर्ट्स संघ की बैठक बरमसिया चिल्ड्रन पार्क में संरक्षक नवीन कांत सिंह की अध्यक्षता में हुई.इस बैठक में आगामी 4 और 5 फरवरी को जिला स्तरीय प्रथम अंतर विद्यालय योगासना स्पोर्ट्स प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमिटियों का गठन किया गया.जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए जिले के सभी विद्यालयों को आमत्रंण पत्र भेजा जा रहा है और उनसे आग्रह भी किया जा रहा है कि वो इस प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों को जरूर से जरूर भाग दिलाये.(नीचे भी पढे)
जिला सचिव अनिता ओझा ने बताया कि जिला स्तरीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच योग को लेकर जागरुक करना है ताकि वो योग के माध्यम से अपने आप को स्वस्थ रख सके.जिला कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार ने बताया कि गिरिडीह जिला योगसना संघ झारखंड योगसना संघ से मान्यता प्राप्त है और ये संघ मिनिस्ट्री ऑफ युथ अफेयर भारत सरकार और भारतीय ओलिम्पिक संघ से भी मान्यता प्राप्त है. इसलिए अब सभी योग से अपने आप को स्वस्थ को ठीक रखने के साथ साथ खेल के क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा सकते है.बैठक में मुख्य रुप से संरक्षण नवीनकांत सिंह, जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा , सचिव अनिता ओझा, दयानंद जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार, कार्यकारणी सदस्य स्वपना राय, रवि राज, आकाश स्वर्णकार, शशिकांत विश्वकर्मा उपस्थित थे.




