
जमशेदपुर : भाजपा नेता तनवीर अहसन को झारखंड राज्य हज कमेटी के सदर रिज़वान खान द्वारा जमशेदपुर जिला का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है. तनवीर अहसन जमशेदपुर भाजपा के सोशल मीडिया सह प्रभारी और आज़ादनगर मंडल के महामंत्री भी है. राज्य हज कमिटी के चेयरमैन रिज़वान खान द्वारा साल 2020 में हाजियो की आसान रवानगी को ले कर, राज्य के सभी 24 जिलों में कॉर्डिनटरस की नियुक्ति की गयी है. रिज़वान खान जमशेदपुर में हज ऑफिस की घोषणा पहले ही कर चुके है जिससे आजमीन ए हज को रांची जाने की दिक्कत नही होगी, सभी काम जमशेदपुर ऑफिस से पूरा किया जाएगा. जिला कोऑर्डिनेटरस की चयन प्रक्रिया पूरी हो जाने से जमशेदपुर के हाजियों को काफी राहत होगी. तनवीर आसन के साथ जमशेदपुर जिला कोऑर्डिनेटर के लिए मोहम्मद युसूफ, हाजी मोहम्मद शकील, मोहम्मद शाहबुद्दीन और कौसर आलम को भी चयनित किया गया है. मुस्लिम समुदाय ने स्वागत करते हुए कहा कि तनवीर अहसन के कोऑर्डिनेटर बनाए जाने से हाजियों की समस्याओं का समय रहते समाधान हो सकेगा. अलकबीर पॉलिटेक्निक के प्रोफ़ेसर आफताब और प्रोफ़ेसर हसीब ने तनवीर अहसन के कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा की क्षेत्र में जन सुविधा कार्य में वह हमेशा आगे रहे हैं. उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए सराहनीय काम किया है हम आशा करते हैं कि उनके कोऑर्डिनेटर नियुक्त होने पर हाजीओ के लिए और भी आसानीया होंगी.



